Home > Crime > मानगो गोलीकांड का खुलासा: जमशेदपुर पुलिस ने तीन अपराधियों को दबोचा, हथियार और कारतूस बरामद +VDO

मानगो गोलीकांड का खुलासा: जमशेदपुर पुलिस ने तीन अपराधियों को दबोचा, हथियार और कारतूस बरामद +VDO

Jamshedpur (Jharkhand) : मानगो थाना क्षेत्र के जवाहरनगर रोड नंबर-9 स्थित लतीफ बाबा के घर के पास हाल में हुए गोलीकांड ( Mango Firing) का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर लिया है। (Mango Firing)  घटना के महज 24 घंटे के भीतर पुलिस ने तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए अपराधियों में शाहिद अली उर्फ काला बाबु, मो. महबूब उर्फ टीकू और फैसल अख्तर उर्फ अल्फी शामिल हैं। तीनों के पास से 7.65 एमएम की तीन देसी पिस्टल, 13 जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया गया है।

यह घटना मंगलवार की रात की है, जब जवाहरनगर रोड नंबर-8 निवासी मो. अली पर अज्ञात हमलावरों ने जानलेवा हमला किया था। प्रारंभ में गोली चलने की पुष्टि नहीं हो सकी थी, लेकिन घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया। इस टीम ने पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय, पश्चिम) के नेतृत्व में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को धर दबोचा।

इसे भी पढ़ें – कमलदेव गिरी की हत्या का बदला : जमशेदपुर में विधायक प्रतिनिधि समरेश पर फायरिंग के मामले में तीन शूटर गिरफ्तार, मास्टरमाइंड फुलनदेव अब भी फरार+ VDO

पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि घटना आपसी विवाद का नतीजा थी। मो. अली के बयान पर मानगो थाना में भारतीय न्याय संहिता की धारा 109(1)/3(5) बीएनएस और 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार अपराधियों का अपराधिक इतिहास

1. शाहीद अली उर्फ काला बाबु (उम्र 27 वर्ष), पिता रजफ अली, निवासी क्रॉस रोड नंबर-14बी, मानगो

* मानगो थाना कांड संख्या 21/2022 – धारा 380/457

* आजादनगर थाना कांड संख्या 05/2022 – धारा 394

* बोडाम थाना कांड संख्या 06/2024 – धारा 307/120बी/34

* न्यायालय GR संख्या 849/2021 – धारा 341/323/504

* मानगो थाना कांड संख्या 176/2025 – धारा 109(1)/34(5) बीएनएस और 27 आर्म्स एक्ट

2. मो. महबुब उर्फ टीकू (उम्र 27 वर्ष), पिता मो. मुस्तकीम, निवासी जवाहरनगर

* मानगो थाना कांड संख्या 149/2017 – धारा 353/332/379/427/452/120बी आदि

* GR संख्या 1401/2017 – गंभीर धाराओं में नामजद

3. फैसल अख्तर उर्फ अल्फी (उम्र 24 वर्ष), पिता अख्तर हुसैन, निवासी जवाहरनगर रोड नंबर-09

* साकची थाना कांड संख्या 85/2025 – धारा 191(2)/191(3)/190/115(2)/126(2)/109/351(2)(3)/352 बीएनएस

बरामद हथियार एवं सामग्री

* तीन देसी पिस्टल (7.65 एमएम)

* तेरह जिंदा कारतूस (7.65 बोर)

* एक इस्तेमाल किया गया खोखा

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तीनों गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास गंभीर रहा है। मामले में अन्य फरार अपराधियों की तलाश के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस इस केस को एक संगठित आपराधिक साजिश के रूप में देख रही है और आगे की जांच तेज कर दी गई है।

You may also like
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
Jamshedpur Murder: कोवाली में प्रेमिका ने पति संग रची थी साजिश, सुपारी देकर प्रेमी सिकंदर की कराई थी हत्या
Jamshedpur Crime: पश्चिम बंगाल से बरामद हुआ बर्मामाइंस अगवा तीन साल का आर्यन, मुंबई में बेचने के लिए किया था अपहरण
Jamshedpur Crime: बोड़ाम में ज्वेलरी और मोबाइल दुकान में चोरी के मामले में चार गिरफ्तार; बाइक व चांदी के जेवरात बरामद+VDO

Leave a Reply