Home > Crime > कमलदेव गिरी की हत्या का बदला : जमशेदपुर में विधायक प्रतिनिधि समरेश पर फायरिंग के मामले में तीन शूटर गिरफ्तार, मास्टरमाइंड फुलनदेव अब भी फरार+ VDO

कमलदेव गिरी की हत्या का बदला : जमशेदपुर में विधायक प्रतिनिधि समरेश पर फायरिंग के मामले में तीन शूटर गिरफ्तार, मास्टरमाइंड फुलनदेव अब भी फरार+ VDO

Bistupur Firing के आरोपी बदमाश

Jamshedpur : चक्रधरपुर के कमलदेव गिरी हत्याकांड की आग जमशेदपुर तक पहुंच गई है। 10 जुलाई की रात बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के खाओ गली में चक्रधरपुर के विधायक सुखराम उरांव के प्रतिनिधि समरेश सिंह उर्फ गुड्डू पर जानलेवा हमला (Bistupur Firing) किया गया था। गोलीकांड में समरेश गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिन्हें तत्काल टीएमएच में भर्ती कराया गया था।

घटना ( Bistupur Firing) के पीछे की वजह नवंबर 2022 में चक्रधरपुर में हुई कमलदेव गिरी की हत्या बताई जा रही है। उसी का बदला लेने के लिए बदमाशों ने समरेश पर फायरिंग की है। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य साजिशकर्ता फुलनदेव गिरी अब भी फरार है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम और बरामदगी

Bistupur Firing के आरोपी बदमाश

Bistupur Firing के आरोपी बदमाश

पुलिस ने जिन तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है, वे हैं:

* बादल कुमार प्रसाद उर्फ काला — बागबेड़ा, बजरंग टेकरी

* पवन कुमार — कीताडीह, परसुडीह

* मोहम्मद वाजिद उर्फ बबलू — गाड़ी वान पट्टी, गफ्फार बस्ती, परसुडीह

इनके पास से एक सेमी ऑटोमैटिक देसी पिस्तौल, तीन कारतूस और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की गई है।

इसे भी पढ़ें – Jamshedpur Advocate Meeting : फर्जी अधिवक्ताओं को चिन्हित कर होगी कार्रवाई, पुराने कोर्ट भवन में लॉयर्स डिफेंस की आमसभा सम्पन्न

पुलिस की कार्रवाई और एसएसपी की जानकारी

एसएसपी पीयूष पांडे ने साकची स्थित कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि घटना के तुरंत बाद 11 जुलाई को प्राथमिकी दर्ज की गई और एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया। डीएसपी मनोज ठाकुर के नेतृत्व में गठित इस टीम ने छापामारी कर तीनों आरोपियों को दबोच लिया।

एसएसपी ने यह भी स्पष्ट किया कि सभी गिरफ्तार अपराधियों का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस अब मुख्य साजिशकर्ता फुलनदेव गिरि की तलाश में झारखंड और पड़ोसी राज्यों में दबिश दे रही है।

घटना की पृष्ठभूमि

समरेश सिंह, जो चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के प्रभात सिनेमा रोड के रहने वाले हैं, घटना के दिन बिष्टुपुर के खाओ गली में किसी काम से आए थे। तभी घात लगाकर बैठे अपराधियों ने उन्हें निशाना बनाया और गोली मारकर फरार हो गए।

You may also like
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा

Leave a Reply