Home > Crime > Jamshedpur Yog Teacher : 25 सितंबर को वियतनाम में हुई थी BJP नेता के बेटे की मौत, अब जमशेदपुर पहुंचा विनय राय का शव; रविवार को अंतिम विदाई

Jamshedpur Yog Teacher : 25 सितंबर को वियतनाम में हुई थी BJP नेता के बेटे की मौत, अब जमशेदपुर पहुंचा विनय राय का शव; रविवार को अंतिम विदाई

Jamshedpur (Jharkhand) : वियतनाम में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले जमशेदपुर के योग शिक्षक विनय राय का शव शुक्रवार देर रात शहर पहुंचा। शव को फिलहाल टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में सुरक्षित रखा गया है। जिउतिया पर्व को देखते हुए शनिवार को अंतिम संस्कार नहीं किया (Jamshedpur Yog Teacher) गया। अब रविवार सुबह बिष्टुपुर स्थित पार्वती घाट पर विनय राय का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

हनोई में सड़क हादसे में गई थी जान

कदमा के शास्त्री नगर ब्लॉक नंबर तीन निवासी भाजपा नेता रमेश राय के पुत्र विनय राय बेहतर भविष्य की तलाश में वियतनाम (Jamshedpur Yog Teacher) गए थे। वह हनोई में योग शिक्षक के रूप में काम कर रहे थे। 25 सितंबर को बाइक से जाते समय उनकी बाइक की एक कार से टक्कर हो गई। हादसे में विनय राय की मौत हो गई थी।

बताया गया कि हादसे के समय विनय राय रांची के एक अन्य योग शिक्षक के साथ बाइक से कहीं जा रहे थे। दुर्घटना के बाद शव को भारत लाने की प्रक्रिया शुरू की गई।

विदेश से शव लाने में हुई सरकारी स्तर पर पहल

विनय राय का शव भारत लाने के लिए परिवार और स्थानीय नेताओं ने केंद्र सरकार से मदद मांगी। कदमा मंडल अध्यक्ष उपेंद्र गिरी ने रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ से संपर्क किया। इसके बाद विदेश मंत्री एस. जयशंकर से भी बातचीत की गई। भाजपा नेता कुलवंत सिंह बंटी भी मामले को लेकर दिल्ली पहुंचे थे।

सरकारी स्तर पर प्रयास के बाद विनय राय का शव पहले कोलकाता एयरपोर्ट लाया गया। वहां से एंबुलेंस के जरिए शुक्रवार देर रात शव जमशेदपुर पहुंचा और उसे टीएमएच में रखा गया।

रविवार को पार्वती घाट पर होगा अंतिम संस्कार

जिउतिया पर्व के कारण परिवार ने शनिवार को अंतिम संस्कार नहीं करने का फैसला लिया। कदमा मंडल अध्यक्ष उपेंद्र गिरी के अनुसार, रविवार सुबह 11 बजे बिष्टुपुर के पार्वती घाट पर विनय राय का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

हादसे के बाद से विनय राय के परिवार और परिचितों के बीच शोक का माहौल है। विदेश में हुई मौत के बाद शव के शहर पहुंचने का परिवार लंबे समय से इंतजार कर रहा था।

मां को अब तक नहीं दी गई निधन की खबर

परिवार ने विनय राय की मां लगन देवी को फिलहाल उनके निधन की जानकारी नहीं दी है। उन्हें बताया गया है कि विनय हादसे में घायल हुए हैं और उनका इलाज चल रहा है। परिवार के मुताबिक, जिउतिया पर्व के बाद रविवार सुबह उन्हें बेटे के निधन की जानकारी दी जाएगी।

इसे भी पढ़ें – Sitaramdera Firing: सीतारामडेरा में गोलीकांड के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो शूटर समेत तीन गिरफ्तार; दो पिस्टल और गोलियां बरामद +VDO

You may also like
Mango Water Supply : मानगो में पेयजल व्यवस्था को मिलेगी मजबूती, 9 जलापूर्ति कार्यों की टेंडर प्रक्रिया पूरी; जयपाल कॉलोनी के लिए NOC का रास्ता साफ
Sitaramdera Firing: सीतारामडेरा में गोलीकांड के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो शूटर समेत तीन गिरफ्तार; दो पिस्टल और गोलियां बरामद +VDO
Jamshedpur Drowning: जिउतिया पर्व पर स्वर्णरेखा में दो बहनें डूबीं; एक को हवा मिठाई बेचने वाले ने बचाया, NDRF बुलाने की मांग को लेकर चक्का जाम
Jamshedpur Police Suspension : लापरवाही पर SSP की सख्ती, सीतारामडेरा थाना प्रभारी आनंद मिश्रा सस्पेंड

Leave a Reply