Home > Crime > Sitaramdera Firing: सीतारामडेरा में गोलीकांड के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो शूटर समेत तीन गिरफ्तार; दो पिस्टल और गोलियां बरामद +VDO

Sitaramdera Firing: सीतारामडेरा में गोलीकांड के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो शूटर समेत तीन गिरफ्तार; दो पिस्टल और गोलियां बरामद +VDO

Jamshedpur (Jharkhand) : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के न्यू बाराद्वारी में युवक को गोली मारने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो कथित शूटर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार (Sitaramdera Firing) किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो देसी पिस्टल, तीन जिंदा गोलियां और घटना में इस्तेमाल होंडा एक्टिवा स्कूटी बरामद (Sitaramdera Firing) की है।

पुलिस के मुताबिक, 1 अक्टूबर की रात करीब 11:15 बजे फूल बस्ती-खुशबू नगर इलाके में फायरिंग की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही सीतारामडेरा पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में पता चला कि स्कूटी पर सवार दो युवकों ने आबिद हुसैन को गोली मार दी थी। घायल आबिद को तत्काल इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले जाया गया।

फर्द बयान के बाद शुरू हुई जांच

घायल के फर्द बयान के आधार पर सीतारामडेरा थाना में कांड संख्या 105/2026 दर्ज की गई। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और अन्य सुरागों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। इसी क्रम में काशीडीह निवासी राज सिंह कश्यप उर्फ कोटू और साकची निवासी मो. कैफ उर्फ स्मोलू को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ के दौरान मिली जानकारी और आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने दो देसी पिस्टल, तीन जिंदा गोलियां और होंडा एक्टिवा बरामद की। मामले में आरोपियों के सहयोगी दशरथ शुक्ला को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

तीनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास

पुलिस के अनुसार, राज सिंह कश्यप उर्फ कोटू के खिलाफ चोरी, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट समेत कई मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ सीतारामडेरा, साकची, सोनारी, गोलमुरी, सिदगोड़ा, घाटशिला, गालूडीह, कदमा और आदित्यपुर थाना क्षेत्रों में मामले दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है।

मो. कैफ उर्फ स्मोलू का भी साकची और कदमा थाना क्षेत्रों में आपराधिक इतिहास बताया गया है। वहीं दशरथ शुक्ला के खिलाफ गोलमुरी, साकची, सीतारामडेरा, सिदगोड़ा और बुंडू थाना क्षेत्रों में मामले दर्ज होने की बात सामने आई है।

फायरिंग की वजह तलाश रही पुलिस

तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब गोलीबारी की असली वजह का पता लगाने में जुटी है। पुलिस आरोपियों के बीच संबंध, फायरिंग की साजिश और वारदात में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका की भी जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले सभी पहलुओं को शामिल किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें – Jamshedpur Drowning: जिउतिया पर्व पर स्वर्णरेखा में दो बहनें डूबीं; एक को हवा मिठाई बेचने वाले ने बचाया, NDRF बुलाने की मांग को लेकर चक्का जाम

You may also like
Mango Water Supply : मानगो में पेयजल व्यवस्था को मिलेगी मजबूती, 9 जलापूर्ति कार्यों की टेंडर प्रक्रिया पूरी; जयपाल कॉलोनी के लिए NOC का रास्ता साफ
Jamshedpur Yog Teacher : 25 सितंबर को वियतनाम में हुई थी BJP नेता के बेटे की मौत, अब जमशेदपुर पहुंचा विनय राय का शव; रविवार को अंतिम विदाई
Jamshedpur Drowning: जिउतिया पर्व पर स्वर्णरेखा में दो बहनें डूबीं; एक को हवा मिठाई बेचने वाले ने बचाया, NDRF बुलाने की मांग को लेकर चक्का जाम
Jamshedpur Police Suspension : लापरवाही पर SSP की सख्ती, सीतारामडेरा थाना प्रभारी आनंद मिश्रा सस्पेंड

Leave a Reply