Home > Jamshedpur > Mango Water Supply : मानगो में पेयजल व्यवस्था को मिलेगी मजबूती, 9 जलापूर्ति कार्यों की टेंडर प्रक्रिया पूरी; जयपाल कॉलोनी के लिए NOC का रास्ता साफ

Mango Water Supply : मानगो में पेयजल व्यवस्था को मिलेगी मजबूती, 9 जलापूर्ति कार्यों की टेंडर प्रक्रिया पूरी; जयपाल कॉलोनी के लिए NOC का रास्ता साफ

Jamshedpur (Jharkhand) : मानगो नगर निगम क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में कई महत्वपूर्ण पहल की (Mango Water Supply) गई हैं। एक ओर नगर निगम क्षेत्र में पाइपलाइन इंटरकनेक्शन, वाल्व लगाने और जलापूर्ति संयंत्र की मरम्मत समेत नौ महत्वपूर्ण कार्यों की टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, वहीं जयपाल कॉलोनी में लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या के समाधान के लिए NOC की प्रक्रिया आगे बढ़ी है।

मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता के अनुसार, नौ जलापूर्ति कार्यों की कुल अनुमानित लागत करीब 1.02 करोड़ रुपये है। इन कार्यों का उद्देश्य अलग-अलग इलाकों में पाइपलाइन इंटरकनेक्शन की समस्या दूर करने, नई पाइपलाइन और वाल्व लगाने तथा जलापूर्ति व्यवस्था (Mango Water Supply) को तकनीकी रूप से मजबूत करना है।

इनमें बावनगोड़ा चौक बागानसाही रोड नंबर-7 में पाइपलाइन इंटरकनेक्शन, समता नगर में 135 मीटर 100 एमएम पाइपलाइन और वाल्व का इंटरकनेक्शन, गोकुल नगर में 550 मीटर पाइपलाइन व वाल्व का इंटरकनेक्शन तथा जवाहर नगर रोड नंबर-15 स्थित WTP में आठ फिल्टर बेड और 6 MGD क्षमता की सफाई व मरम्मत शामिल है।

इसके अलावा विभिन्न आकार के Sluice Valve, Air Valve और पाइप की आपूर्ति, स्काई टावर से गुलजार बाग के पास तक वितरण पाइपलाइन इंटरकनेक्शन, बेचा खान रोड से कुली रोड तक पाइपलाइन जोड़ने, टैंक रोड में Sluice Valve लगाने तथा शांति नगर रोड नंबर-6 से संजय पथ तक 71 मीटर पाइपलाइन और वाल्व के इंटरकनेक्शन का काम भी शामिल है।

मेयर के मुताबिक टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। कार्यादेश जारी होने के बाद संबंधित कार्यों को अधिकतम 10 दिनों के भीतर धरातल पर शुरू कराने का प्रयास किया जाएगा।

जयपाल कॉलोनी के लिए NOC पर बनी सहमति

वहीं, जयपाल कॉलोनी में पेयजल आपूर्ति की समस्या के समाधान के लिए भी पहल तेज हुई है। इस मामले में मेयर सुधा गुप्ता ने पहले उपायुक्त से बातचीत कर समस्या और आवश्यक प्रक्रिया की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की से भी बातचीत कर मामले को उनके संज्ञान में रखा।

बताया गया है कि पेयजल आपूर्ति से जुड़े कार्य को आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक NOC उपलब्ध कराने पर सहमति बनी है। इसके बाद NOC की प्रक्रिया पूरी होने पर संबंधित कार्य शुरू करने का रास्ता साफ होने की उम्मीद है।

मेयर ने कहा कि पेयजल प्रत्येक नागरिक की मूलभूत जरूरत है। मानगो के जिन इलाकों में तकनीकी कारणों या पाइपलाइन व्यवस्था की वजह से लोगों को परेशानी हो रही है, वहां समाधान के लिए संबंधित विभागों और अधिकारियों के साथ समन्वय किया जा रहा है।

नगर निगम के अनुसार, इन कार्यों के पूरा होने से मानगो के कई इलाकों में जलापूर्ति नेटवर्क को मजबूती मिलने की उम्मीद है। जयपाल कॉलोनी में भी NOC की प्रक्रिया पूरी होने के बाद काम शुरू होने पर लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या से क्षेत्र के लोगों को राहत मिलने की संभावना है।

इसे भी पढ़ें – Jamshedpur Yog Teacher : 25 सितंबर को वियतनाम में हुई थी BJP नेता के बेटे की मौत, अब जमशेदपुर पहुंचा विनय राय का शव; रविवार को अंतिम विदाई

You may also like
Jamshedpur Yog Teacher : 25 सितंबर को वियतनाम में हुई थी BJP नेता के बेटे की मौत, अब जमशेदपुर पहुंचा विनय राय का शव; रविवार को अंतिम विदाई
Sitaramdera Firing: सीतारामडेरा में गोलीकांड के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो शूटर समेत तीन गिरफ्तार; दो पिस्टल और गोलियां बरामद +VDO
Jamshedpur Drowning: जिउतिया पर्व पर स्वर्णरेखा में दो बहनें डूबीं; एक को हवा मिठाई बेचने वाले ने बचाया, NDRF बुलाने की मांग को लेकर चक्का जाम
Jamshedpur Police Suspension : लापरवाही पर SSP की सख्ती, सीतारामडेरा थाना प्रभारी आनंद मिश्रा सस्पेंड

Leave a Reply