Home > Crime > तांत्रिक ने सिद्धि पाने के लिए दे दी अपने ही दोस्त की बलि, तंत्र-मंत्र साधना का खौफनाक सच, पांच हिरासत में

तांत्रिक ने सिद्धि पाने के लिए दे दी अपने ही दोस्त की बलि, तंत्र-मंत्र साधना का खौफनाक सच, पांच हिरासत में

Jamshedpur : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र के गाढ़ाबासा में 22 वर्षीय युवक अजय बासा उर्फ झंटू की हत्या (Golmuri Murder) का राज खुलते ही सनसनी फैल गई। पुलिस जांच में सामने आया कि अजय के ही मित्र और पड़ोसी तांत्रिक संदीप प्रसाद ने तंत्र-मंत्र की साधना के तहत सिद्धि पाने के लिए उसकी बलि चढ़ा दी। इस खौफनाक वारदात (Golmuri Murder) में शामिल संदीप, उसका भाई, मां, जीजा और केवलटाउन निवासी मित्र भारत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस पूछताछ में संदीप ने स्वीकार किया कि वह लंबे समय से तंत्र-मंत्र की साधना करता था और तीन साल से अपने ही मित्र अजय की बलि की योजना बना रहा था। सोमवार को उसने भारत के साथ मिलकर एक लोहे का बक्सा खरीदा और किराए के कमरे में रखा। फिर अजय को “पार्टी” देने के बहाने वहां बुलाया। शराब पिलाने के बाद जब अजय बेहोश हो गया, तो उसके हाथ-पैर बांधकर बक्से में बंद कर दिया गया।

इसे भी पढ़ें – पिपरी में भूत-प्रेत का साया उतारने के नाम पर किशोरी से रेप करने वाले ढोंगी बाबा को पुलिस ने भेजा जेल

बाद में संदीप ने उसे घर लाकर मध्यरात्रि में तंत्र-मंत्र की साधना के दौरान धारदार हथियार से गला रेत दिया। पूजा के लिए उसका खून चढ़ाया गया और जब अजय तड़पने लगा, तो उसे घर के पास गली में फेंक दिया गया। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घायल अजय को अस्पताल भेजा, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

संदीप ने पुलिस को यह भी बताया कि उसने एक साल पहले अजय के पिता जगदीश बासा की मौत भी तंत्र-मंत्र के जरिए करवाई थी और इसके बाद उनका होटल खरीद लिया। उसके घर में पहले भी पिता और बहन की रहस्यमयी मौत हो चुकी है। पुलिस ने घटनास्थल से बक्सा, चाकू और पूजा सामग्री जब्त कर ली है।

जमशेदपुर में तंत्र-मंत्र साधना के लिए युवक की बलि, मित्र संदीप समेत पांच गिरफ्तार, झारखंड में फैली सनसनी।

You may also like
राहुल बच्चा हत्याकांड में चार आरोपी गिरफ्तार, ऑपरेशन लंगड़ा में घायल हुआ मुख्य आरोपी सब्बे, दोनों घुटनों में लगी गोली+VDO
जमशेदपुर राहुल हत्याकांड: प्रेम प्रसंग में युवक की गोली मारकर हत्या, नामजद आरोपियों ने किया सरेंडर, पुलिस सभी पहलुओं की कर रही जांच+VDO
Jamshedpur DD Bar Murder : मुख्य आरोपी विश्वनाथ मंडल ने कोर्ट में किया सरेंडर, पुलिस लेगी रिमांड; अब तक 9 आरोपी पकड़े गए, हथियार और बाइक बरामद+VDO
Jamshedpur Double Down Bar Murder : हिमांशु हत्याकांड में बड़ा एक्शन, बिष्टुपुर थाना प्रभारी सस्पेंड, डबल डाउन बार सील, परिजनों ने उठाई एनकाउंटर की डिमांड

Leave a Reply