Home > Crime > साकची में आपसी झगड़े में दो युवकों पर चापड़ से जानलेवा हमला, टीएमएच में चल रहा इलाज

साकची में आपसी झगड़े में दो युवकों पर चापड़ से जानलेवा हमला, टीएमएच में चल रहा इलाज

Jamshedpur News (Jharkhand) : जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र में मंगलवार को भालूबासा के दो युवकों पर चापड़ (Sakchi Knife Crime)  से जानलेवा हमला हुआ। हमले में साहिल शर्मा और आयुष शर्मा गंभीर रूप से घायल (Sakchi Knife Crime) हो गए। दोनों को स्थानीय लोगों की मदद से टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

झगड़े के बाद निकाला गया चापड़

जानकारी के अनुसार, भालूबासा के रहने वाले दोनों युवक किसी काम से साकची गए थे। इसी दौरान उनका वहां कुछ युवकों से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर पहले गाली-गलौज हुई और फिर एक युवक ने चापड़ निकालकर हमला कर दिया। इससे दोनों युवक लहूलुहान होकर गिर पड़े।

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर के टेल्को कॉलोनी के बंद घर का ताला टूटा, हजारों की चोरी- परिवार है सिमरिया गंगा स्नान पर+ VDO

पुलिस जांच में जुटी, CCTV खंगाला जा रहा

घटना की सूचना मिलते ही साकची पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही हमलावरों की पहचान कर गिरफ्तार किया जाएगा।

You may also like
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह
जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल संतोष गंगवार ने छात्राओं से कहा—ज्ञान और प्रतिभा से देश के विकास में दें योगदान+VDO
Jamshedpur Murder: कोवाली में प्रेमिका ने पति संग रची थी साजिश, सुपारी देकर प्रेमी सिकंदर की कराई थी हत्या

Leave a Reply