Home > Crime > हरियाणा पुलिस और साइबरपीस फाउंडेशन ने शुरू किया ‘Cyber First Responder’ प्रोग्राम, बढ़ेगी Cyber Awareness

हरियाणा पुलिस और साइबरपीस फाउंडेशन ने शुरू किया ‘Cyber First Responder’ प्रोग्राम, बढ़ेगी Cyber Awareness

Ranchi : हरियाणा पुलिस और CyberPeace Foundation ने मिलकर सोमवार को हरियाणा के पंचकूला में इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में ‘Cyber First Responder Program’ लॉन्च किया।  Cyber Awareness) के तहत इस पहल का मकसद नागरिकों और पुलिस अधिकारियों को Cyber Attack, AI-based Crime और डिजिटल धोखाधड़ी से बचाव के लिए तैयार करना है।

कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद व महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष रेखा शर्मा मुख्य अतिथि रहीं। उनके साथ वरिष्ठ आईपीएस डॉ. वीरेन्द्र मिश्रा और पंचकूला पुलिस कमिश्नर शिबास कविराज भी मौजूद रहे। ( Cyber Awareness) दिन भर चले आयोजन में Awareness Sessions, Technical Workshops और Expert Talks हुए, जिनमें Phishing, Identity Theft, Ransomware और AI Fraud जैसे मुद्दों पर जानकारी दी गई।

इसे भी पढ़ें – क्रोमा ने रांची में खोला पहला स्टोर, लॉन्च पर 35% तक की छूट

रेखा शर्मा ने कहा कि “यह केवल एक Training नहीं बल्कि एक Movement है, जो Students, Citizens और Police को एक प्लेटफॉर्म पर जोड़ता है। Cyber Security अब सबकी जिम्मेदारी है।”

Jharkhand Cyber Awareness Campaign

Jharkhand Cyber Awareness Campaign in Ranchi

वहीं, डॉ. वीरेन्द्र मिश्रा ने कहा कि “देश की 65% आबादी Youth है, जो Internet का सबसे बड़ा User और सबसे ज्यादा खतरे में है। ऐसे कार्यक्रम Digital Safety के लिए जरूरी हैं।”

साइबरपीस फाउंडेशन के संस्थापक Vineet Kumar ने बताया कि “AI-based Cyber Attacks पहले से ज्यादा खतरनाक हैं। हमारा उद्देश्य है कि हर नागरिक और Policeman डिजिटल दुनिया में First Responder बन सके।”

यह प्रोग्राम India-AI Impact Summit 2026 के Pre-Summit Event का हिस्सा रहा और इसे Google.org के सहयोग से चल रहे CyberPeace Corps के तहत आयोजित किया गया।

You may also like
ऑपरेशन यात्री सुरक्षा फेल , टाटानगर स्टेशन बना मोबाइल चोरों का अड्डा, आए दिन हो रही चोरी
बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने स्वास्थ्य कारणों से दिया इस्तीफा
डिमना लेक हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टरों की मौत, अब उठ रहे हैं कई सवाल
छात्रों के मुद्दे पर कांग्रेस के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, जमशेदपुर में राहुल गांधी का पुतला फूंका

Leave a Reply