Jamshedpur : हिन्द की चादर, सिखों के नवम गुरु श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस की स्मृति में आयोजित शहीदी नगर कीर्तन (Jamshedpur Nagar Keertan) के आगमन को लेकर साकची गुरुद्वारा की डयोढ़ी साहिब सजधज कर नूरानी (प्रकाशमय) हो उठेगी। शनिवार की शाम श्रद्धा और भक्ति से सराबोर माहौल में नगर कीर्तन (Jamshedpur Nagar Keertan) का भव्य स्वागत होगा।
गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी, साकची के प्रधान सरदार निशान सिंह ने संगत से आह्वान किया है कि वे बसंती दस्तार और बसंती ओढ़नी धारण कर गुरु साहब की पालकी साहिब का स्वागत करें और पुष्पवर्षा के साथ अपनी श्रद्धा व्यक्त करें। साथ ही उन्होंने कहा कि संगत और कमिटी सदस्य समय पर गुरुद्वारा पहुँचकर रुमाला साहिब भेंट कर गुरु महाराज की खुशियाँ प्राप्त करें।

साकची गुरुद्वारा
इस अवसर पर शबद-कीर्तन की मधुर ध्वनि और डयोढ़ी साहिब की रंगबिरंगी रोशनी पूरे वातावरण को दिव्य और भक्तिमय बना देंगी। दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालु भी इस ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बनेंगे।
इसे भी पढ़ें – गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहादत पर पटना से निकलेगी जागृति यात्रा, सितंबर के पहले सप्ताह में पहुंचेगी जमशेदपुर
निशान सिंह ने कहा कि यह आयोजन केवल सिख समुदाय का उत्सव नहीं है, बल्कि पूरी मानवता के लिए गुरु तेग बहादुर जी के संदेश—सत्य, सेवा और बलिदान को फैलाने का माध्यम है।




