Home > Jamshedpur > 22 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगी दुर्गा पूजा, 317 पूजा समितियों ने बनाई दुर्गोत्सव की रूपरेखा

22 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगी दुर्गा पूजा, 317 पूजा समितियों ने बनाई दुर्गोत्सव की रूपरेखा

Jamshedpur : आगामी दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियों को लेकर जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति की वार्षिक आम सभा शनिवार को सिदगोड़ा स्थित बिरसा मुंडा टाउन हॉल में संपन्न हुई। इस आम सभा में शहर की 317 दुर्गा पूजा समितियों (Jamshedpur Durga Puja Committee) के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। बैठक की अध्यक्षता कार्यकारी अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने की, जबकि संचालन महासचिव आशुतोष सिंह और धन्यवाद ज्ञापन सचिव रामबाबू सिंह ने किया।

कार्यक्रम की शुरुआत स्तुति पाठ और द्वीप प्रज्वलन के साथ हुई। उपाध्यक्ष गौतम प्रसाद ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, जबकि कोषाध्यक्ष नंद जी सिंह ने आय-व्यय का विस्तृत ब्योरा दिया। ऑडिट रिपोर्ट प्रदीप दास द्वारा प्रस्तुत की गई, जिसे आम सभा ने सर्वसम्मति से पारित किया।

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर में एंबुलेंस के लिए बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, ताकि आसानी से MGM अस्पताल पहुंचें मरीज+VDO

कार्यकारी अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कि समिति (Jamshedpur Durga Puja Committee) प्रशासन के सहयोग से आगामी दुर्गा पूजा को सफलतापूर्वक संपन्न करेगी। उन्होंने बताया कि इस वर्ष दुर्गोत्सव 22 सितंबर से प्रारंभ होकर 2 अक्टूबर को विजयदशमी तक चलेगा। इसके लिए अगले 20 दिनों के भीतर सभी जोनल पदाधिकारियों को बैठक कराने का निर्देश दिया गया है।

मुख्य संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह ने कहा कि समिति का उद्देश्य सनातन धर्म और संस्कृति की मूल भावना को बढ़ावा देना है। उन्होंने जोर दिया कि पूजा पंडालों में सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाए ताकि भक्त सुरक्षित वातावरण में उत्सव का आनंद ले सकें। संरक्षक ब्रजभूषण सिंह ने कहा कि इस बार की ऑडिट रिपोर्ट बेहद पारदर्शी और प्रशंसनीय है। वहीं, भीष्म सिंह ने कहा कि प्रत्येक पूजा समिति इस उत्सव की आत्मा है और सभी के सहयोग से ही यह महापर्व भव्य रूप से संपन्न हो पाता है।

महासचिव आशुतोष सिंह ने सभी समितियों से संयम और अनुशासन का पालन करते हुए महोत्सव को संपन्न कराने की अपील की। बैठक में विभिन्न समितियों ने अपनी समस्याएं और सुझाव रखे, जिनके समाधान का भरोसा केंद्रीय समिति ने दिया।

बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, मुख्य संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह, संरक्षक ब्रजभूषण सिंह, महासचिव आशुतोष सिंह, सचिव रामबाबू सिंह सहित समिति के कई पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।

You may also like
ऑपरेशन यात्री सुरक्षा फेल , टाटानगर स्टेशन बना मोबाइल चोरों का अड्डा, आए दिन हो रही चोरी
बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने स्वास्थ्य कारणों से दिया इस्तीफा
डिमना लेक हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टरों की मौत, अब उठ रहे हैं कई सवाल
छात्रों के मुद्दे पर कांग्रेस के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, जमशेदपुर में राहुल गांधी का पुतला फूंका

Leave a Reply