Home > Jamshedpur > जमशेदपुर में स्वर्गीय पूर्व शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की 62वीं जन्म जयंती, झामुमो कार्यालय में दी गई श्रद्धांजलि+VDO

जमशेदपुर में स्वर्गीय पूर्व शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की 62वीं जन्म जयंती, झामुमो कार्यालय में दी गई श्रद्धांजलि+VDO

Jamshedpur : जमशेदपुर में राज्य के पूर्व शिक्षा मंत्री स्वर्गीय रामदास सोरेन की 62वीं जन्म जयंती जिला झामुमो संपर्क कार्यालय में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई ‌(Jamshedour JMM ) गई। इस अवसर पर झामुमो के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय रामदास सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन (Jamshedpur JMM) किया।

कार्यक्रम में स्वर्गीय रामदास सोरेन के पुत्र सह घाटशीला विधायक सोमेश चंद्र सोरेन, झामुमो संयोजक मंडली के संयोजक प्रमुख बाघराई मार्डी सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने केक काटकर जन्म जयंती मनाई और स्वर्गीय रामदास सोरेन के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। नेताओं ने उनके सामाजिक और शैक्षणिक योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन जनसेवा और शिक्षा के सशक्तिकरण के लिए समर्पित रहा।

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर में पुलिस हिरासत में युवक की मौत पर सवाल, परिजनों का आरोप-मना करने पर बीमार को थाने ले गई थी पुलिस, नहीं मिल सका था इलाज

You may also like
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा

Leave a Reply