Home > Crime > परसुडीह में दर्दनाक सड़क हादसा, बस की चपेट में आई स्कूटी, 17 वर्षीय किशोरी की मौत, बहन गंभीर घायल

परसुडीह में दर्दनाक सड़क हादसा, बस की चपेट में आई स्कूटी, 17 वर्षीय किशोरी की मौत, बहन गंभीर घायल

Jamshedpur : जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र में बारीगोड़ा फाटक के पास सोमवार को एक दिल दहला देने वाला रोड ऐक्सिडेंट (Jamshedpur Accident) हुआ। इसमें 17 वर्षीय किशोरी अंजलि ठाकुर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, उसकी छोटी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई।

बताते हैं कि राहरगोड़ा की रहने वाली संतोष कुमार ठाकुर की पुत्री अंजलि ठाकुर अपनी छोटी बहन के साथ स्कूटी संख्या JH05DN3664 से बाजार की ओर जा रही थी। इसी दौरान राहरगोड़ा से साकची की ओर जा रही एक तेज रफ्तार बस ने स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि अंजलि की घटनास्थल पर ही मौत (Jamshedpur Accident ) हो गई।

हादसे में गंभीर रूप से घायल छोटी बहन को तत्काल टाटा मोटर्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की टीम उसकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

अंजलि अपने भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी। उसके असमय निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पिता संतोष कुमार ठाकुर, जो पेशे से सैलून संचालक हैं, बेटी की मौत की खबर सुनते ही बदहवास हालत में घटनास्थल पर पहुंचे। शव को देखकर उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों की चीख-पुकार से पूरा इलाका गमगीन हो उठा।

इसे भी पढ़ें – टेल्को में जुगसलाई के युवक की निर्मम हत्या, नीलडीह क्लब के पीछे झाड़ियों में मिली लाश, घायल सुफियान ने बताई हत्या की कहानी+ VDO

हादसे के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। गुस्साए लोगों ने सड़क और रेलवे ट्रैक को जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। प्रदर्शनकारियों ने मृतिका के परिजनों को मुआवजा देने और दोषी बस चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। लोगों का कहना है कि बारिगोडा फाटक के पास लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन अब तक सुरक्षा के ठोस इंतजाम नहीं किए गए हैं।

सूचना मिलने पर स्थानीय मुखिया सुनीता नाग मौके पर पहुंचीं और लोगों को शांत कराने का प्रयास किया। वहीं परसुडीह थाना की पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गए।

प्रशासन की ओर से आश्वासन दिया गया है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी, पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी। फिलहाल इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है और पुलिस बल तैनात किया गया है।

यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा, भारी वाहनों की लापरवाही और प्रशासनिक उदासीनता पर गंभीर सवाल खड़े करता है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि बारिगोडा फाटक के पास जल्द से जल्द पुख्ता सुरक्षा इंतजाम किए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसी दर्दनाक घटनाओं को रोका जा सके।

You may also like
आदित्यपुर में दर्दनाक हादसा : 20 फीट ऊंचाई से गिरकर दो मजदूरों की मौत, जानें ठेकेदार पर होगी क्या कार्रवाई
पोटका में तेज रफ्तार कार का कहर, टाटा मैजिक और दो बाइकों को मारी टक्कर; 1 की मौत, 11 घायल
पटमदा में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से दो युवकों की मौत+VDO
Jugsalai Accident
जुगसलाई में तेज रफ्तार टाटा 407 ने टाटा एस को मारी टक्कर, दो घायल, घंटों लगा जाम+ VDO

Leave a Reply