Home > Crime > MGM पुलिस की हिरासत में मौत का मामला, परिजनों ने उठाई निष्पक्ष जांच व कार्रवाई की मांग, बोले-कुछ लोग कर रहे परेशान+VDO

MGM पुलिस की हिरासत में मौत का मामला, परिजनों ने उठाई निष्पक्ष जांच व कार्रवाई की मांग, बोले-कुछ लोग कर रहे परेशान+VDO

Jamshedpur : जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र में हिरासत के दौरान गोकुल नगर निवासी युवक जीत महतो की मौत का मामला लगातार तूल पकड़ता (Jamshedpur Custodial Death) जा रहा है। सोमवार को परिजनों ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर पुलिस पर तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश करने और सच्चाई छिपाने का आरोप लगाया। परिजनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की।

नम आंखों के साथ जीत की पत्नी पांच दिन के नवजात बच्चे को गोद में लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंचीं। परिजनों की मांग है कि एमजीएम अस्पताल में जीत महतो को किस दिन और किस समय भर्ती कराया गया, इसका सीसीटीवी फुटेज सार्वजनिक किया जाए। इससे यह स्पष्ट हो सकेगा कि पुलिस ने युवक को कब अस्पताल पहुंचाया और कब पीआर बांड पर छोड़ा।

परिजनों का आरोप है कि 28 दिसंबर की रात करीब एक बजे पुलिस जीत महतो को घर से उठाकर ले गई, जबकि पुलिस का दावा है कि यह कार्रवाई रात तीन बजे हुई। जीत पर चोरी का मोबाइल 500 रुपये में खरीदने का आरोप लगाया गया था। परिजनों के अनुसार जीत पहले से गंभीर रूप से बीमार था और उसका इलाज चल रहा था, बावजूद इसके माता-पिता की गुहार के बाद भी पुलिस उसे थाने ले गई।

पुलिस का कहना है कि तबीयत बिगड़ने पर जीत को पीआर बांड पर छोड़कर 29 दिसंबर को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान 31 दिसंबर को उसकी मौत हो गई। वहीं परिजनों का दावा है कि उन्हें अस्पताल में भर्ती होने की कोई सूचना नहीं दी गई। जब जीत की मां एमजीएम अस्पताल पहुंचीं, तब तक बेटे की मौत (Jamshedpur Custodial Death) हो चुकी थी।

परिजनों ने यह भी सवाल उठाया कि पीआर बांड जिन लोगों सुशेन महतो, पूजा महतो और मंगल लोहरा के सुपुर्द किया गया, वे कौन हैं। परिवार मौजूद होने के बावजूद माता-पिता, पत्नी या बुआ को सुपुर्द क्यों नहीं किया गया। इसके साथ ही परिजनों ने आरोप लगाया कि कुछ अज्ञात लोग जीत के घर पहुंचकर उसके माता-पिता को थाने बुलाने की धमकी दे रहे हैं, हालांकि पुलिस ने इससे इनकार किया है।

इसे भी पढ़ें – परसुडीह में दर्दनाक सड़क हादसा, बस की चपेट में आई स्कूटी, 17 वर्षीय किशोरी की मौत, बहन गंभीर घायल

मामले की गंभीरता को देखते हुए सांसद विद्युत वरण महतो, जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता की पत्नी सुधा गुप्ता ने भी निष्पक्ष जांच की मांग की है। एसएसपी ने पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया है कि उन्हें परेशान नहीं किया जाएगा और पूरे मामले की न्यायिक जांच की अनुशंसा पहले ही की जा चुकी है।

 

You may also like
जाकिरनगर में महिला ने की आत्महत्या, पति से फोन पर बातचीत के कुछ देर बाद उठाया कदम
झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने 63 नए अधिवक्ताओं को सौंपे एनरोलमेंट सर्टिफिकेट, हाईकोर्ट में हुआ सम्मान समारोह
Yemen-Saudi War : यमन की सशस्त्र सेना का सऊदी अरब पर बड़ा हमला, अरामको के ठिकानों पर बैलिस्टिक, क्रूज मिसाइल और ड्रोन से किए सटीक प्रहार
Jamshedpur News: छात्र आंदोलन की जीत पर दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि, बाबर खान फैंस क्लब ने 26 जुलाई को दो मिनट मौन की अपील

Leave a Reply