Home > Jamshedpur > नगर निकाय चुनाव 2026 की सरगर्मी शुरू, मानगो में 6 मेयर और 120 वार्ड उम्मीदवारों ने खरीदा पर्चा, पहले दिन कोई नामांकन नहीं

नगर निकाय चुनाव 2026 की सरगर्मी शुरू, मानगो में 6 मेयर और 120 वार्ड उम्मीदवारों ने खरीदा पर्चा, पहले दिन कोई नामांकन नहीं

Jamshedpur (Jharkhand) : पूर्वी सिंहभूम जिले में नगर निकाय चुनाव (Mango Nagar Nigam Election) की प्रक्रिया गुरुवार से औपचारिक रूप से शुरू हो गई। नामांकन के पहले दिन किसी भी प्रत्याशी ने पर्चा दाखिल नहीं किया, लेकिन विभिन्न पदों के लिए बड़ी संख्या में उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र खरीदे। इससे चुनावी माहौल में हलचल तेज हो गई है।

मानगो नगर निगम (Mango Nagar Nigam Election) में मेयर पद के लिए 6 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र खरीदा है, जबकि वार्ड सदस्य पद के लिए 120 लोगों ने पर्चा लिया है। इससे साफ है कि इस बार मानगो में कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है।

वहीं जुगसलाई नगर परिषद में अध्यक्ष पद के लिए 6 और वार्ड सदस्य पद के लिए 32 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र खरीदे हैं। इसके अलावा चाकुलिया नगर पंचायत में भी चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। यहां अध्यक्ष पद के लिए 3 और वार्ड सदस्य पद के लिए 22 उम्मीदवारों ने पर्चा खरीदा है।

नामांकन की अंतिम तिथि चार फरवरी तय की गई है। पांच फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी। छह फरवरी तक प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकेंगे। सात फरवरी को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। मतदान 23 फरवरी को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक होगा, जबकि 27 फरवरी को सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू की जाएगी।

मानगो नगर निगम में मेयर पद के लिए नामांकन पत्र खरीदने वालों में कुमकुम श्रीवास्तव, शाइस्ता परवीन, अनीता देवी, काकोली महतो, जेब कादरी और राय मुनि सुंडी शामिल हैं।

जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए नीलोफर हुसैन, डोली मलिक, अर्चना दुबे, मुसर्रत खातून और बलबीर कौर ने पर्चा खरीदा है।

चाकुलिया नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए संध्या रानी सरदार, सुजाता मुर्मू और शीलावती टुडू ने नाम निर्देशन पत्र लिया है।

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर में शॉर्ट सर्किट से घर में लगी भीषण आग में जल कर बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत+VDO

जिले में नामांकन प्रक्रिया शुरू होते ही चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं और आने वाले दिनों में प्रत्याशियों की तस्वीर और साफ होने की उम्मीद है।

You may also like
अर्चना दुबे बनीं जुगसलाई नगर परिषद की वाइस चेयरमैन, लिपू शर्मा को पांच वोट से हराया
चाकुलिया नगर पंचायत चुनाव परिणाम: अध्यक्ष पद पर झामुमो नेता सोमवारी सोरेन की जीत, सभी वार्डों के नतीजे घोषित
जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में बवाल, भाजपा समर्थित उम्मीदवार रिंकू सिंह ने लगाया बूथ कैप्चरिंग का आरोप+VDO
पूर्वी सिंहभूम में तीन नगर निकायों के लिए 418 उम्मीदवारों की किस्मत बैलेट बॉक्स में बंद + VDO

Leave a Reply