Home > Crime > सिदगोड़ा में विवाहित महिला ने फांसी लगाकर दी जान, आस्ट्रेलियाई देवर पर प्रताड़ना का आरोप, थाने में परिजनों का हंगामा+VDO

सिदगोड़ा में विवाहित महिला ने फांसी लगाकर दी जान, आस्ट्रेलियाई देवर पर प्रताड़ना का आरोप, थाने में परिजनों का हंगामा+VDO

Jamshedpur (Jharkhand) : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बारीडीह विजया गार्डन में एक विवाहित महिला द्वारा आत्महत्या (Jamshedpur Suicide) किए जाने की दर्दनाक घटना सामने आई है। मृतका का नाम प्रियंका कुमारी है। बताया जा रहा है कि प्रियंका ने अपने घर में फांसी (Jamshedpur Suicide ) लगाकर जान दे दी, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।

घटना की सूचना मिलते ही सिदगोड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

इधर, घटना के बाद मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष, विशेषकर देवर पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि प्रियंका का देवर अमन, जो ऑस्ट्रेलिया में रहता है, दो दिन पहले ही घर आया था और उसके द्वारा लगातार मानसिक दबाव व प्रताड़ना दी जा रही थी। इसी से परेशान होकर प्रियंका ने आत्मघाती कदम उठाया।

मृतका के दो छोटे बच्चे हैं। मां की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों ने सिदगोड़ा थाना पहुंचकर हंगामा किया और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

इसे भी पढ़ें – नगर निकाय चुनाव 2026 की सरगर्मी शुरू, मानगो में 6 मेयर और 120 वार्ड उम्मीदवारों ने खरीदा पर्चा, पहले दिन कोई नामांकन नहीं

प्रियंका की शादी विजया गार्डन निवासी प्रशांत कुमार से हुई थी, जो टाटा स्टील में कार्यरत हैं। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और परिजनों के आरोपों की सत्यता की भी पड़ताल की जा रही है।

You may also like
Jamshedpur Crime : जमशेदपुर के कारोबारी नवल सोंथालिया से मांगी रंगदारी, नहीं देने पर जान से मारने की धमकी, प्राथमिकी दर्ज
गुरुदासपुर के दंपती हत्याकांड के आरोपियों की तलाश में जमशेदपुर पहुंची पंजाब पुलिस, टिनप्लेट गुरुद्वारा के पू्र्व प्रधान और उनके भतीजे की तलाश में दबिश
दहेज हत्या मामले में जमशेदपुर कोर्ट का बड़ा फैसला, सास और ननद को उम्रकैद
निखार सबलोक हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता सिंटू सिंह गिरफ्तार, सहारा सिटी में भी पुलिस की दबिश

Leave a Reply