Home > Crime > जमशेदपुर में शॉर्ट सर्किट से घर में लगी भीषण आग में जल कर बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत+VDO

जमशेदपुर में शॉर्ट सर्किट से घर में लगी भीषण आग में जल कर बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत+VDO

Jamshedpur (Jharkhand ) : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत भालूबासा स्थित इंद्रानगर जोड़ा मंदिर के पास देर रात शॉर्ट सर्किट से एक रिहायशी घर में भीषण आग‌ (Seetaramdera Fire) लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरा मकान धुएं और लपटों से घिर गया। घटना के समय परिवार के सभी सदस्य गहरी नींद में सो रहे थे।

अचानक आग (Seetaramdera Fire) लगने के बाद घर के अंदर से चीख-पुकार मच गई। धुआं और तेज लपटें देख परिजन किसी तरह जान बचाकर बाहर निकलने में सफल रहे। स्थानीय लोगों ने तुरंत सीतारामडेरा थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

हालांकि इस हादसे में घर के अंदर फंसी 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला शोभा मुखर्जी की जलकर मौत हो गई। वहीं छत पर मौजूद एक पालतू तोते की भी दम घुटने से जान चली गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और दहशत का माहौल है। पड़ोसियों ने इसे बेहद दुखद हादसा बताया।

इसे भी पढ़ें – टाटा स्टील में माल ढुलाई ठप करने की धमकी, 11 फरवरी को 7 हजार ड्राइवर करेंगे चक्का जाम स्ट्राइक+VDO

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

You may also like
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी

Leave a Reply