Home > Jamshedpur > चाकुलिया नगर पंचायत चुनाव परिणाम: अध्यक्ष पद पर झामुमो नेता सोमवारी सोरेन की जीत, सभी वार्डों के नतीजे घोषित

चाकुलिया नगर पंचायत चुनाव परिणाम: अध्यक्ष पद पर झामुमो नेता सोमवारी सोरेन की जीत, सभी वार्डों के नतीजे घोषित

Jamshedpur : चाकुलिया नगर पंचायत (Chakulia Nagar Panchayat) का चुनावी परिणाम फाइनल हो गया है। दो चक्रों की मतगणना के बाद अध्यक्ष पद सहित सभी वार्ड पार्षदों के नतीजों की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है।

चाकुलिया नगर पंचायत (Chakulia Nagar Panchayat) से झारखंड मुक्ति मोर्चा समर्थित उम्मीदवार सोमवारी सोरेन ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की है। उनकी जीत के साथ ही नगर पंचायत में नए नेतृत्व की तस्वीर साफ हो गई है।

Chakulia Nagar Panchayat: वार्ड पार्षदों के परिणाम इस प्रकार रहे

वार्ड संख्या 1 से संजीव कुमार मांडी, वार्ड संख्या 2 से गोपाल चंद्र दास, वार्ड संख्या 3 से सोनिया दास और वार्ड संख्या 4 से सतदल महतो विजयी घोषित किए गए हैं।

वहीं वार्ड संख्या 5 से संजय घोष, वार्ड संख्या 6 से मलाय रूही दास, वार्ड संख्या 7 से इंदू देवी, वार्ड संख्या 9 से तबस्सुम आरा, वार्ड संख्या 10 से राजकुमार मिश्रा और वार्ड संख्या 11 से मौसमी मल्लिक*निर्वाचित हुए हैं।

इसे भी पढ़ें – जुगसलाई नगर परिषद में नौशीन खान की जीत, 720 मतों से भाजपा प्रत्याशी रिंकू सिंह पर बढ़त

इसके अलावा वार्ड नंबर 8 से मोहम्मद नजीमुद्दीन और वार्ड संख्या 12 से कारमी सोरेन को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया था। चुनाव परिणाम सामने आने के बाद समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा गया।

You may also like
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह
Jamshedpur Urdu University: उर्दू यूनिवर्सिटी बनाने की मुहिम को सुदिव्य कुमार सोनू के इंतकाल से धक्का+VDO
Jharkhand Minister Death: मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर JMM नेता सिमरन भाटिया ने जताया गहरा शोक
झारखंड के कैबिनेट मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन, हृदयाघात से गई जान, झारखंड में दो दिन के शोक का एलान

Leave a Reply