Home > Crime > मानगो में विरोधियों पर हमला करने की योजना बना रहे तीन बदमाश हथियारों के साथ गिरफ्तार, सिगरेट पीने के दौरान हुआ था विवाद + VDO

मानगो में विरोधियों पर हमला करने की योजना बना रहे तीन बदमाश हथियारों के साथ गिरफ्तार, सिगरेट पीने के दौरान हुआ था विवाद + VDO

Jamshedpur : मानगो थाना क्षेत्र में पुलिस ने समय रहते एक बड़ी आपराधिक साजिश को विफल कर दिया। गुप्त सूचना के आधार पर NH-33 स्थित सरोवर हिल होटल के पास छापेमारी कर पुलिस ने हथियारों के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार (Mango Arresting) किया है। बताया जा रहा है कि तीनों किसी गंभीर वारदात को अंजाम देने की फिराक में इलाके में घात लगाए बैठे थे। यह लोग कपाली में अपने विरोधियों को निपटाने की योजना बना रहे थे।

एसएसपी पीयूष पांडे ने बताया कि 4 जनवरी की रात करीब 10 बजे सूचना मिली कि मानगो NH-33 इलाके में कुछ अपराधी आपराधिक घटना की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही सिटी एसपी के निर्देश पर और डीएसपी हेडक्वार्टर वन भोला प्रसाद के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए होटल सरोवर हिल्स के पास से तीनों संदिग्धों को दबोच ( Mango Arresting) लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दानिश (20 वर्ष, आजादनगर) , राशिद अंसारी (25 वर्ष, कपाली) और गुलाम खान उर्फ तन्नी (19 वर्ष, कपाली) के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान इनके पास से एक पिस्टल, एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, एक बड़ा धारदार चाकू और एक एवेंजर मोटरसाइकिल बरामद की गई।

पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि तीन-चार दिन पहले कपाली थाना क्षेत्र के रामू होटल के पास सिगरेट पीने को लेकर नशे की हालत में उनका विरोधी पक्ष से विवाद हुआ था। उसी रंजिश में बदला लेने के इरादे से वे हथियारों के साथ यहां छिपे हुए थे। पुलिस ने यह भी बताया कि गुलाम खान उर्फ तन्नी पूर्व में हत्या के मामले में जेल जा चुका है।

इसे भी पढ़ें – MGM पुलिस की हिरासत में मौत का मामला, परिजनों ने उठाई निष्पक्ष जांच व कार्रवाई की मांग, बोले-कुछ लोग कर रहे परेशान+VDO

इस संबंध में मानगो थाना में आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप है, वहीं स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur Crime : जमशेदपुर के कारोबारी नवल सोंथालिया से मांगी रंगदारी, नहीं देने पर जान से मारने की धमकी, प्राथमिकी दर्ज
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश

Leave a Reply