Home > Crime > जमशेदपुर में अपराध का ग्राफ नीचे, 2024 की तुलना में 2025 में चोरी और फायरिंग की घटनाओं में आई कमी+VDO

जमशेदपुर में अपराध का ग्राफ नीचे, 2024 की तुलना में 2025 में चोरी और फायरिंग की घटनाओं में आई कमी+VDO

Jamshedpur : झारखंड के जमशेदपुर में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस ने बड़ा दावा किया है। पुलिस के अनुसार साल 2024 की तुलना में साल 2025 में शहर में अपराध का ग्राफ (Jamshedpur Crime Graph) काफी नीचे आया है। खासकर फायरिंग, चोरी, चेन स्नेचिंग और बाइक चोरी जैसी घटनाओं में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है। यह जानकारी सोमवार को आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में एसएसपी पीयूष पांडेय ने दी।

एसएसपी ने बताया कि वर्ष 2024 में फायरिंग की कुल 46 घटनाएं दर्ज की गई थीं, जबकि वर्ष 2025 में यह संख्या घटकर 30 रह गई है। ये सभी मामले ऐसे हैं, जिनमें फायरिंग के दौरान किसी की मौत हुई या कोई घायल (Jamshedpur Crime Graph) हुआ। गृह भेदन के मामलों में भी बड़ी गिरावट देखी गई है। साल 2024 में जहां 556 केस दर्ज हुए थे, वहीं 2025 में यह संख्या घटकर 295 हो गई।

चेन स्नेचिंग के मामलों में भी कमी आई है। वर्ष 2024 में 78 घटनाएं सामने आई थीं, जबकि 2025 में यह आंकड़ा घटकर 55 पर पहुंच गया। इसी तरह बाइक चोरी के मामलों में भी गिरावट दर्ज की गई है। एसएसपी के अनुसार, 2024 में बाइक चोरी के 556 मामले थे, जो 2025 में घटकर 295 रह गए। उन्होंने बताया कि पहले नवरात्र जैसे त्योहारों के दौरान बाइक चोरी की घटनाएं अधिक होती थीं, लेकिन पिछले साल पुलिस ने इस पर काफी हद तक नियंत्रण पाया।

इसे भी पढ़ें –मानगो में विरोधियों पर हमला करने की योजना बना रहे तीन बदमाश हथियारों के साथ गिरफ्तार, सिगरेट पीने के दौरान हुआ था विवाद + VDO

अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान में भी जमशेदपुर पुलिस ने सख्ती दिखाई है। वर्ष 2024 में जहां 75 अवैध हथियार जब्त किए गए थे, वहीं 2025 में अब तक 111 अवैध हथियार बरामद किए जा चुके हैं। इनमें से 50 हथियार मुखबिरों की सूचना पर बरामद किए गए हैं। पुलिस ने घरों में सेंधमारी कर चोरी के मामलों में 55 प्रतिशत केसों के खुलासे का दावा भी किया है।

इसके अलावा वर्ष 2025 के दौरान फायरिंग से जुड़े अलग-अलग मामलों में कुल 247 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान का जिक्र करते हुए एसएसपी ने बताया कि करीब एक माह पहले शुरू किए गए ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत अब तक 30 ड्रग्स पेडलरों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस दौरान ब्राउन शुगर, गांजा समेत अन्य नशीले पदार्थों की बड़ी मात्रा में बरामदगी हुई है। एसएसपी ने स्पष्ट किया कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और इसकी निगरानी वह स्वयं कर रहे हैं।

कुल मिलाकर पुलिस के आंकड़े यह संकेत देते हैं कि वर्ष 2025 में जमशेदपुर, झारखंड में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था के मोर्चे पर पुलिस को 2024 की तुलना में बेहतर सफलता मिली है।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur Crime : जमशेदपुर के कारोबारी नवल सोंथालिया से मांगी रंगदारी, नहीं देने पर जान से मारने की धमकी, प्राथमिकी दर्ज
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply