Home > Business > जमशेदपुर में अनोखी पहल: एनरोज़ सैलून ने महिला दिवस पर जेंडर पे गैप के खिलाफ उठाई आवाज, ₹1.98 लाख की छूट दी

जमशेदपुर में अनोखी पहल: एनरोज़ सैलून ने महिला दिवस पर जेंडर पे गैप के खिलाफ उठाई आवाज, ₹1.98 लाख की छूट दी

Jamshedpur (Jharkhand) : जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित प्रीमियम एनरोज़ सैलून (Jamshedpur Best Salon) ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक अनोखी और सराहनीय पहल करते हुए सामाजिक संदेश के साथ व्यवसायिक जिम्मेदारी का बेहतरीन उदाहरण पेश किया। 6 मार्च से 14 मार्च 2026 तक चले नौ दिवसीय अभियान का नाम था — *“She earns 24% less. So she paid 24% less”*।

इस अभियान के तहत महिलाओं को उनकी वेतन असमानता के प्रतीक के रूप में 24 प्रतिशत की छूट दी गई। यह छूट महज ऑफर नहीं, बल्कि जेंडर पे गैप के मुद्दे पर जागरूकता फैलाने का एक मजबूत प्रयास था।

अभियान की सबसे खास बात इसकी पारदर्शिता रही। सैलून द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, कुल सेवाओं का मूल्य ₹8,25,896 रहा, जबकि महिलाओं ने केवल ₹6,27,681 का भुगतान किया। इस तरह कुल ₹1,98,215 (करीब 2 लाख रुपये) की छूट दी गई, जिससे 224 महिलाएं सीधे लाभान्वित हुईं।

सैलून (Jamshedpur Best Salon) प्रबंधन ने बताया कि 24 प्रतिशत का आंकड़ा भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के PLFS 2022-23 सर्वेक्षण पर आधारित है, जिसमें यह सामने आया कि भारत में महिलाएं औसतन पुरुषों की तुलना में 24 प्रतिशत कम वेतन पाती हैं।

एनरोज़ सैलून का कहना है कि यह पहल केवल ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए नहीं थी, बल्कि समाज में एक गंभीर मुद्दे पर ध्यान आकर्षित करने के लिए थी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह ₹1.98 लाख किसी विज्ञापन पर खर्च नहीं किए गए, बल्कि सीधे महिलाओं को लाभ के रूप में दिए गए।

इसे भी पढ़ें – मानगो नगर निगम में राहुल कश्यप बने डिप्टी मेयर, कड़े मुकाबले में हासिल की जीत+VDO

औद्योगिक और कॉर्पोरेट शहर के रूप में पहचाने जाने वाले जमशेदपुर में यह पहल खास मायने रखती है, जहां बड़ी संख्या में कामकाजी महिलाएं वेतन असमानता जैसी चुनौतियों का सामना करती हैं। इस अभियान ने यह साबित कर दिया कि स्थानीय व्यवसाय भी सामाजिक बदलाव की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

You may also like
पीएम मातृ वंदना योजना: विशेष अभियान में झारखंड देश में प्रथम, सरायकेला-खरसावां राज्य में दूसरे स्थान पर+VDO
शहर में बढ़ते अपराध पर रोक के लिए STF गठन की मांग, SSP से अपील
झारखंड में महिला उद्यमिता को नई दिशा दे रहा मिडलैंड माइक्रोफिन, यशोदा देवी बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल
सिदगोड़ा में दिनदहाड़े चोरी, टाटा स्टीलकर्मी के घर से नकद व लाखों के गहने पार

Leave a Reply