Home > Crime > शहर में बढ़ते अपराध पर रोक के लिए STF गठन की मांग, SSP से अपील

शहर में बढ़ते अपराध पर रोक के लिए STF गठन की मांग, SSP से अपील

जन विकास मंच अध्यक्ष ने जताई चिंता

Jamshedpur (Jharkhand) : जमशेदपुर में लगातार बढ़ रही छिनतई, चेन स्नैचिंग, लूट और महिलाओं को निशाना बनाए जाने की घटनाओं को लेकर जन विकास मंच के अध्यक्ष सौरभ विष्णु ने गंभीर चिंता (Jamshedpur Crime) जताई है। उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में अपराध की घटनाओं में तेज़ी से वृद्धि हुई है, जिससे आम नागरिकों में भय और असुरक्षा का माहौल बन गया है। विशेष रूप से महिलाएं और बुजुर्ग अधिक असुरक्षित (Jamshedpur Crime) महसूस कर रहे हैं।

Jamshedpur Crime: लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाएं

मई महीने में शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में कई गंभीर वारदातें सामने आईं।

* 2 मई को कदमा उलियान में अनीता चौधरी से छिनतई हुई।

* 4 मई को बिष्टुपुर के कीनन स्टेडियम के पास रिंकू ओझा चेन स्नैचिंग का शिकार हुईं।

* 11 मई को साकची बैंक के पास एक महिला से स्नैचिंग हुई।

* 18 मई को रामलीला मैदान के पास छिनतई के बाद फायरिंग की घटना ने लोगों को दहशत में डाल दिया।

इन घटनाओं ने शहर की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

STF गठन और सख्त निगरानी की मांग

सौरभ विष्णु ने SSP से मांग की है कि शहर में एक विशेष “स्पेशल टास्क फोर्स (STF)” का गठन किया जाए, जो छिनतई, स्नैचिंग, लूट और महिलाओं से जुड़े अपराधों पर विशेष निगरानी रखे। इसके साथ ही मुख्य चौक-चौराहों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने की भी आवश्यकता बताई गई है।

उन्होंने यह भी कहा कि संवेदनशील इलाकों में सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाई जाए और उनकी नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए, ताकि अपराधियों की जल्द पहचान कर गिरफ्तारी की जा सके।

इसे भी पढ़ें – झारखंड में महिला उद्यमिता को नई दिशा दे रहा मिडलैंड माइक्रोफिन, यशोदा देवी बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल

 Jamshedpur Crime: प्रशासन से अपील

उन्होंने प्रशासन से अपील की कि महिलाओं और आम नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। प्रभावी पुलिस व्यवस्था, सतर्क निगरानी और त्वरित कार्रवाई से ही शहर में बढ़ते अपराध पर नियंत्रण पाया जा सकता है और जनता का भरोसा बहाल किया जा सकता है।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
महिंद्रा ने लॉन्च की नई वीरो सीएनजी, डीजल मॉडल भी अपग्रेड; कीमत और फीचर जानें

Leave a Reply