Home > Jamshedpur > मानगो नगर निगम में राहुल कश्यप बने डिप्टी मेयर, कड़े मुकाबले में हासिल की जीत+VDO

मानगो नगर निगम में राहुल कश्यप बने डिप्टी मेयर, कड़े मुकाबले में हासिल की जीत+VDO

Jamshedpur (Jharkhand) : जमशेदपुर के मानगो नगर निगम में डिप्टी मेयर पद (Mango Deputy Mayor) का चुनाव संपन्न हो गया, जिसमें वार्ड नंबर 4 के पार्षद राहुल कश्यप ने जीत दर्ज करते हुए डिप्टी मेयर की कुर्सी हासिल की। इस चुनाव में राहुल कश्यप को कुल 19 वोट मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी जीएम रजा को 9 वोट और मोमिता चटर्जी को 6 वोट मिले। राहुल कश्यप ने 10 वोटों के अंतर से जीत दर्ज कर अपनी मजबूत स्थिति का परिचय दिया।

इस चुनाव में राहुल कश्यप को पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता (Mango Deputy Mayor) का समर्थन प्राप्त था। पिछले कई दिनों से मानगो में डिप्टी मेयर पद को लेकर राजनीतिक सरगर्मी और जोड़-तोड़ जारी थी, जिसमें आखिरकार राहुल कश्यप भारी पड़े।

चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद जिला समाहरणालय (डीसी ऑफिस) में राहुल कश्यप को डिप्टी मेयर पद की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता और उनकी पत्नी, मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता भी मौजूद रहीं। दोनों ने राहुल कश्यप को जीत की बधाई दी।

इसे भी पढ़ें – झारखंड स्टेट बार काउंसिल के चुनाव में 20 मार्च से होगी मतगणना, जमशेदपुर में अधिवक्ताओं की मीटिंग

इससे पहले मंगलवार को मेयर सुधा गुप्ता सहित 34 वार्ड पार्षदों ने भी अपने पद और गोपनीयता की शपथ ली थी। कोल्हान प्रमंडल के आयुक्त रवि रंजन कुमार विक्रम ने सभी जनप्रतिनिधियों को शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के साथ ही मानगो नगर निगम का नया बोर्ड अस्तित्व में आ गया, जिसके बाद डिप्टी मेयर पद के चुनाव की प्रक्रिया पूरी की गई।

You may also like
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा

Leave a Reply