Home > Jamshedpur > जमशेदपुर में स्वर्णरेखा नदी का जलस्तर बढ़ा, दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं को सतर्क रहने की अपील

जमशेदपुर में स्वर्णरेखा नदी का जलस्तर बढ़ा, दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं को सतर्क रहने की अपील

Jamshedpur (Jharkhand) : दुर्गा पूजा (Jamshedpur Durga Puja)  के दौरान प्रतिमा विसर्जन से पहले जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं को सावधानी बरतने की अपील की है। स्वर्णरेखा नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है और 02 अक्टूबर को ओडिशा के ब्यांगबिल डैम से पानी छोड़े जाने की संभावना है। ऐसे में विसर्जन के दौरान प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता कर दिया है। स्वर्णरेखा नदी में खतरे के लाल निशान लगाएं गए हैं। ताकि श्रद्धालु उस लाल निशान के आगे नदी में ना जाएं। इसके अलावा, शहर के सभी बड़े विसर्जन घाटों पर गोताखोरों की टीम तैनात की गई है। एनडीआरएफ की टीम भी साकची के स्वर्ण रेखा घाट और दो मोहानी घाट पर तैनात रहेगी।

Jamshedpur Durga Puja में साल 2023 में बिष्टुपुर के बेली बोधन वाला घाट पर एक ट्रक के बेकाबू होने जाने से दो लोगों की मौत हो गई थी। कई घायल हुए थे। ट्रक ड्राइवर शराब पीकर गाड़ी चला रहा था। इसलिए इस बार एसएसपी ने सभी चालकों को आगाह किया है कि वह विसर्जन जुलूस की गाड़ियां चलाते समय नशा नहीं करें।

 टाउन हॉल में उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक

टाउन हॉल, सिदगोड़ा में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में पूजा समितियों के साथ बैठक हुई। बैठक में उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान, सिटी एसपी कुमार शिवाशीष, एडीएम (लॉ एंड ऑर्डर) भगीरथ प्रसाद, सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल, जेएनएसी के उप नगर आयुक्त समेत जिले के वरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर में सिद्धि पाने के लिए दे दी थी अपने ही दोस्त की बलि, तांत्रिक की मां और जीजा समेत पांच को पुलिस ने भेजा जेल

श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर एनडीआरएफ तैनात

एडीएम (लॉ एंड ऑर्डर) ने बताया कि सभी बड़े घाटों पर सुरक्षा बल, एनडीआरएफ की टीमें, नाव और गोताखोर तैनात किए जाएंगे। विसर्जन प्रक्रिया के दौरान शांति और अनुशासन बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।

प्रशासन और समितियों की साझा जिम्मेदारी

उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने कहा कि दुर्गोत्सव सामाजिक समरसता का पर्व है और विसर्जन को सुरक्षित व सौहार्दपूर्ण बनाना प्रशासन और पूजा समितियों दोनों की जिम्मेदारी है। आने वाले 36 घंटे बेहद अहम हैं और पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहेगा।

 विसर्जन मार्ग की ड्रोन निगरानी

सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने थाना प्रभारियों को फ्लैग मार्च कराने और विसर्जन मार्ग की ड्रोन निगरानी करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मार्ग में किसी प्रकार की बाधा या निर्माण सामग्री नहीं होनी चाहिए। ऊंची प्रतिमाओं और घाटों पर बने तोरणद्वारों की ऊंचाई का पूर्व मापन भी सुनिश्चित किया जा रहा है।

 नशे में वाहन चलाने पर होगी कार्रवाई

सिटी एसपी ने स्पष्ट किया कि विसर्जन जुलूस में शामिल वाहनों का फिटनेस प्रमाणपत्र होना चाहिए और नशे की हालत में वाहन चलाने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। पूजा समितियों को अपने स्तर से भी सतर्क रहने और वालंटियर्स को सक्रिय रखने की जिम्मेदारी दी गई।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
महिंद्रा ने लॉन्च की नई वीरो सीएनजी, डीजल मॉडल भी अपग्रेड; कीमत और फीचर जानें

Leave a Reply