Home > Crime > जमशेदपुर में सिद्धि पाने के लिए दे दी थी अपने ही दोस्त की बलि, तांत्रिक की मां और जीजा समेत पांच को पुलिस ने भेजा जेल

जमशेदपुर में सिद्धि पाने के लिए दे दी थी अपने ही दोस्त की बलि, तांत्रिक की मां और जीजा समेत पांच को पुलिस ने भेजा जेल

Jamshedpur : झारखंड के जमशेदपुर में तंत्र साधना के नाम पर दिल दहला देने वाली घटना सामने आई थी। गोलमुरी थाना क्षेत्र के गाढ़ाबासा में 22 वर्षीय अजय बासा उर्फ झंटू की हत्या (Golmuri Murder) उसके ही दोस्त और पड़ोसी तांत्रिक संदीप प्रसाद ने कर दी थी। पुलिस ने (Golmuri Murder ) इस‌ मामले में संदीप के साथ उसकी मां, भाई, जीजा और मित्र भारत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

जांच में सामने आया कि संदीप लंबे समय से तंत्र-मंत्र की साधना करता था और तीन साल से अजय की बलि देने की योजना बना रहा था। सोमवार को उसने मित्र भारत के साथ लोहे का बक्सा खरीदा और किराए का कमरा लिया। इसके बाद पार्टी के बहाने अजय को वहां बुलाकर शराब पिलाई और बेहोश होने पर उसके हाथ-पैर बांधकर बक्से में बंद कर दिया।

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर में आर्थिक तंगी के चलते कदमा के दिव्यांग युवक ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या

बाद में संदीप ने उसे घर लाकर मध्यरात्रि में तंत्र साधना के दौरान धारदार हथियार से गला रेत दिया और पूजा में उसका खून चढ़ाया। जब अजय तड़पने लगा तो उसे गली में फेंक दिया गया। पुलिस ने मौके से बक्सा, चाकू और पूजा सामग्री बरामद की।

पुलिस पूछताछ में संदीप ने यह भी खुलासा किया कि उसने एक साल पहले अजय के पिता जगदीश बासा की मौत भी तंत्र-मंत्र के जरिए करवाई थी और इसके बाद उनका होटल अपने कब्जे में ले लिया था। उसके घर में पहले भी पिता और बहन की रहस्यमयी मौत हो चुकी है।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply