Home > Jamshedpur > Jamshedpur Diwali Security: दिवाली पर पुलिस का हाई अलर्ट, ड्रोन से चप्पे-चप्पे पर नजर

Jamshedpur Diwali Security: दिवाली पर पुलिस का हाई अलर्ट, ड्रोन से चप्पे-चप्पे पर नजर

Jamshedpur : दीपावली और लक्ष्मी पूजा के मद्देनजर जमशेदपुर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। त्योहार के दौरान शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला पुलिस पूरी तरह सतर्क (Jamshedpur Diwali Security) है। वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. एहतेशाम वकारिब के निर्देश पर शहर के विभिन्न इलाकों में ड्रोन के जरिए निगरानी अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस की विशेष नजर भीड़भाड़ वाले इलाकों और संवेदनशील स्थानों पर है। साकची, सिदगोड़ा, सीतारामडेरा, टेल्को, बिष्टुपुर और कदमा समेत कई थाना क्षेत्रों में ड्रोन उड़ाकर प्रमुख सड़कों और आसपास के इलाकों की गतिविधियों पर नजर रखी (Jamshedpur Diwali Security) जा रही है।

पुलिस प्रशासन का उद्देश्य त्योहार के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकना और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर समय रहते अंकुश लगाना है। इसके लिए ड्रोन निगरानी के साथ विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस की गश्ती भी जारी है।

एसएसपी के निर्देश पर पुलिसकर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई करने की तैयारी है।

पुलिस प्रशासन ने आम लोगों से दीपावली और लक्ष्मी पूजा का त्योहार आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांतिपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की है। साथ ही किसी भी तरह की अफवाह या असामाजिक गतिविधि से दूर रहने की सलाह दी है।

इसे भी पढ़ें – Raghubar Market Fire : रघुवर मार्केट में आग का तांडव, चार दुकानें जलकर खाक; 15 लाख तक के नुकसान का अनुमान

You may also like
Jamshedpur Diwali : लौहनगरी में दीपावली की रौनक, पूर्व CM रघुवर दास ने परिवार संग की मां लक्ष्मी की पूजा
Tata Steel Q2 Results: टाटा स्टील को दूसरी तिमाही में बड़ा मुनाफा, भारत में PAT 20% बढ़कर 5,055 करोड़ रुपये पहुंचा
Jamshedpur Mobile Recovery : जमशेदपुर पुलिस ने लौटाए 100 लोगों के खोए मोबाइल, अब तक 3,373 फोन बरामद
Jamshedpur TMH : TMH में अब बिलिंग काउंटर पर आने का झंझट खत्म, वार्ड से ही कर दीजिए पेमेंट