Home > Crime > Raghubar Market Fire : रघुवर मार्केट में आग का तांडव, चार दुकानें जलकर खाक; 15 लाख तक के नुकसान का अनुमान

Raghubar Market Fire : रघुवर मार्केट में आग का तांडव, चार दुकानें जलकर खाक; 15 लाख तक के नुकसान का अनुमान

Jamshedpur (Jharkhand) : गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित रघुवर मार्केट में शनिवार दोपहर अचानक लगी आग से भारी तबाही मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते तीन से चार दुकानें उसकी (Raghubar Market Fire)चपेट में आ गईं। दुकानों में रखा सामान जलकर पूरी तरह बर्बाद हो गया। इस घटना में प्रभावित दुकानदारों ने करीब 10 से 15 लाख रुपये तक के नुकसान की आशंका जताई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मार्केट परिसर में जमा कचरे में अचानक आग लग गई। कचरे के बीच एक पुराना टायर भी पड़ा हुआ था। आग की लपटें जैसे ही टायर तक पहुंचीं, उसने तेजी से आग पकड़ ली। इसके बाद आग ने विकराल रूप लेते हुए आसपास की दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते पूरे इलाके (Raghubar Market Fire) में धुएं का गुबार फैल गया। आग की ऊंची लपटें देखकर मार्केट में मौजूद दुकानदारों और स्थानीय लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई।

दमकल की टीम ने काफी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू

घटना के बाद दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन लपटें तेजी से फैलने के कारण उनके प्रयास सफल नहीं हो सके। इसके बाद अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और काफी देर तक पानी की बौछार कर आग बुझाने में जुटी रही। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

 

हालांकि, तब तक कई दुकानों में रखा सामान जलकर राख हो चुका था। आग की चपेट में बर्तन, अंडे सहित अन्य सामान की दुकानें आई हैं। अचानक हुए इस हादसे ने छोटे कारोबारियों को बड़ा आर्थिक झटका दिया है। शुरुआती आकलन के अनुसार, करीब 10 से 15 लाख रुपये तक की संपत्ति का नुकसान होने की आशंका है।

इसे भी पढ़ें :Tata Steel Q2 Results: टाटा स्टील को दूसरी तिमाही में बड़ा मुनाफा, भारत में PAT 20% बढ़कर 5,055 करोड़ रुपये पहुंचा

 

घटना के बाद प्रभावित दुकानदारों के सामने दोबारा कारोबार शुरू करने की चुनौती खड़ी हो गई है। मार्केट में आग लगने की इस घटना से स्थानीय कारोबारियों में मायूसी है।

You may also like
Golmuri Cable Basti Fireगोलमुरी के केबुल बस्ती में खपरैल मकान में लगी आग, घरेलू सामान जलकर राख
Mango Fruit Shop Fire : जमशेदपुर के मानगो में फल की दुकान में लगी आग, मौके पर जुटी लोगों की भीड़
Jamshedpur Showroom Fire : जमशेदपुर के मानगो में 99 शोरूम में भीषण आग, 8 से 10 लाख का नुकसान; दोपहिया और कार भी जली
Golmuri Fire : गोलमुरी सब्जी बाजार में आग की जांच शुरू, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस; नौ से अधिक दुकानें राख