Jamshedpur (Jharkhand) : बारीडीह इलाके में टाटा मणिपाल मेडिकल कॉलेज से विजया गार्डन जाने वाली सड़क पर गुरुवार रात चेन छिनतई की वारदात से इलाके में दहशत फैल (Jamshedpur Chain Snatching) गई। पल्सर बाइक पर सवार दो बदमाशों ने स्कूटी से जा रही एक महिला के गले से चेन छीन ली। जब महिला ने बदमाशों का पीछा करने की कोशिश की तो आरोपियों ने पिस्टल (Jamshedpur Chain Snatching) दिखाकर उसे धमकाया और मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही बिरसानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
Jamshedpur Chain Snatching: बेटी के साथ घर लौट रही थी महिला, तभी हुई वारदात
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह अपनी बेटी को लेकर स्कूटी से घर लौट रही थी। इसी दौरान पल्सर बाइक पर सवार दो युवक उनके बराबर आकर चलने लगे। पीछे बैठे बदमाश ने झपट्टा मारकर महिला के गले से चेन छीन ली और दोनों तेजी से आगे बढ़ गए।
महिला ने साहस दिखाते हुए स्कूटी से उनका पीछा करने की कोशिश की, लेकिन पीछे बैठे बदमाश ने पिस्टल निकालकर धमकी दी कि पीछा किया तो गोली मार देंगे। हथियार देखकर महिला डर गई और वहीं रुक गई।
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
घटना की जानकारी मिलने के बाद बिरसानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर बदमाशों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
सड़क सुरक्षा और पुलिस गश्त की मांग
घटना के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी है। उनका कहना है कि पहले यह सड़क अपेक्षाकृत सुरक्षित मानी जाती थी, लेकिन पिछले कुछ महीनों से यहां असामाजिक तत्वों की आवाजाही और अड्डेबाजी बढ़ी है। इलाके की हाई मास्ट लाइट लंबे समय से खराब थी, जिसे ठीक कराने की मांग उठ रही थी, लेकिन अब उसे हटा दिया गया है।
इसे भी पढ़ें – जिले में 50 स्कूल की हो रही मरम्मत, 21 स्कूलों में बनाए जा रहे कक्षा कक्ष
लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस सड़क पर स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की जाए और नियमित पुलिस गश्त बढ़ाई जाए, ताकि राहगीरों और स्थानीय लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। झारखंड में लगातार बढ़ती छिनतई की घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।




