जमशेदपुर : बिष्टुपुर थाना पुलिस ने शहर में बढ़ती बाइक चोरी और छिनतई की घटनाओं पर नकेल कसते हुए सोमवार को दो युवकों को चोरी की मोटरसाइकिल (Bistupur Bike Thief) के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से बिना नंबर प्लेट की हीरो स्पलेंडर मोटरसाइकिल बरामद की गई। जांच में पाया गया कि दोनों बाइक चोरी की हैं। पुलिस ने बाइक को जब्त करते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की पूछताछ शुरू कर दी है।

Bistupur Bike Thief
पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी कि शहर में बिना नंबर प्लेट वाली गाड़ियों से चोरी और छिनतई की घटनाएं की जा रही हैं। इस पर SSP के निर्देश पर SP सिटी के आदेशानुसार DSP सीसीआर के नेतृत्व में एक विशेष एसआईटी टीम का गठन किया गया। रविवार की रात लगभग 10:45 बजे गश्ती के दौरान जेआरडी टाटा मेन गेट के सामने मोदी पार्क के पीछे दो संदिग्ध युवकों को बिना नंबर प्लेट की बाइक (Bistupur Bike Thief) के साथ पकड़ा गया। जांच में दोनों बाइक चोरी की पाई गईं।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में बागबेड़ा के हरहरगुट्टू का रहने वाला 19 वर्षीय अंकित यादव है। दूसरा आरोपी जुगसलाई के बलदेव बस्ती का 20 वर्षीय सागरनाथ है।अंकित यादव के पास से काले रंग की बीएस-4 हीरो स्पलेंडर मोटरसाइकिल (इंजन नंबर HA10ERGHG37727, चेचिस नंबर घिसा हुआ) बरामद की गई है। बाइक पर किसी अन्य गाड़ी का नंबर प्लेट JH05BM5762 लगा था। वहीं सागरनाथ के पास से काली-सफेद रंग की हीरो स्पलेंडर प्लस मोटरसाइकिल (इंजन नंबर HA10AGLHA27834, चेचिस नंबर MBLHAW084LHA21967) बिना नंबर प्लेट के बरामद की गई है।
इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर में सेंट्रल सिख नौजवान सभा करेगी नगर कीर्तन में सेवा, प्रकाश पर्व पर बैनर और आतिशबाजी पर लगाई रोक
छापामारी दल में थाना प्रभारी आलोक कुमार दुबे, पुलिस अवर निरीक्षक नीरज कुमार, आकाश पांडेय, सहायक अवर निरीक्षक गोपाल पांडेय, प्रमोद रजवार, हवलदार अजय तिर्की, आरक्षक भीम कुमार और बिष्टुपुर थाना के अन्य सशस्त्र बल शामिल थे। Anti Crime Checking अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस का कहना है कि शहर में बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी ताकि चोरी और छिनतई की घटनाओं पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाया जा सके।




