Home > Jamshedpur > कांग्रेस में बड़ा फेरबदल : झारखंड के 25 जिलों में बदले गए अध्यक्ष,परविंदर सिंह को मिली पूर्वी सिंहभूम की कमान

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल : झारखंड के 25 जिलों में बदले गए अध्यक्ष,परविंदर सिंह को मिली पूर्वी सिंहभूम की कमान

Jamshedpur : झारखंड कांग्रेस संगठन (Jamshedpur Congress ) में बड़ा बदलाव किया गया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव के.सी. वेणुगोपाल के हस्ताक्षर से शनिवार को जारी पत्र में राज्य के 25 जिलों के अध्यक्ष बदल दिए गए। यह परिवर्तन संगठन सृजन अभियान के तहत किया गया है। बताया गया कि जिलों के प्रभारियों और पर्यवेक्षकों ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों से व्यापक मशविरा करने के बाद यह सूची तैयार की। पूर्वी सिंहभूम के जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे को हटा दिया गया है। माना जा रहा था कि इस बार भी आनंद बिहारी दुबे ही जिला अध्यक्ष बनेंगे। मगर, आरोपों से घिरा उनका कार्यकाल उनके आड़े आ गया।

नई सूची के अनुसार, रांची महानगर की कमान कुमार राजा को सौंपी गई है, जबकि रांची ग्रामीण के अध्यक्ष सोमनाथ मुंडा बनाए गए हैं।

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर में महिला सशक्तिकरण व “वोकल फॉर लोकल” के लिए होगा सिंहभूम चैंबर का ‘दीपावली मेला 2025’ का आयोजन

पूर्वी सिंहभूम में परविंदर सिंह (Jamshedpur Congress) , पश्चिमी सिंहभूम में रंजन बोयपाई, और सरायकेला-खरसावां में राज बागची को जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा, अन्य जिलों में भी नए चेहरे सामने आए हैं —धनबाद में संतोष कुमार सिंह, दुमका में स्टीफन मरांडी, हजारीबाग में जेपी पटेल, रामगढ़ में ममता देवी, और साहिबगंज में बरकतउल्लाह खान को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, यह बदलाव 2025 के राजनीतिक मिशन की तैयारी और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में उठाया गया कदम है।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
महिंद्रा ने लॉन्च की नई वीरो सीएनजी, डीजल मॉडल भी अपग्रेड; कीमत और फीचर जानें

Leave a Reply