Home > Crime > गोलमुरी में भाजपा नेता प्रेम झा के घर से नकदी और मोबाइल चोरी, मौके पर पहुंचीं विधायक पूर्णिमा साहू

गोलमुरी में भाजपा नेता प्रेम झा के घर से नकदी और मोबाइल चोरी, मौके पर पहुंचीं विधायक पूर्णिमा साहू

Jamshedpur (Jharkhand) : गोलमुरी थाना क्षेत्र के न्यू केबुल टाउन में रविवार तड़के चोरी (Golmuri Theft) की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। अज्ञात चोरों ने भाजपा जमशेदपुर महानगर के जिला मीडिया प्रभारी प्रेम झा के घर को निशाना बनाया और हजारों रुपये नकद व कई मोबाइल फोन चोरी कर लिए।

गौरतलब है कि यह घटना रविवार सुबह लगभग चार बजे की है। चोर (Golmuri Theft) घर की दीवार फांद कर अंदर घुसे और सीधे कमरे तक पहुंच गए। उस समय घर के सभी सदस्य गहरी नींद में थे। चोरों ने कमरे में रखे दो मोबाइल फोन और पर्स में रखी नकदी निकाल ली।

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर के मानगो में आवास प्लाजा होटल में भयंकर आग, तीन लोग झुलसे, 10 दुकानें जलकर खाक

बताया गया कि भाजपा नेता प्रेम झा की जीन्स पैंट की जेब से लगभग ₹1900, उनके भाई के पर्स से ₹16,000 नकद और करीब $400 अमेरिकी डॉलर (लगभग ₹35,000) चोरी किए गए। इसके अलावा, माता-पिता के मोबाइल भी चोर उठा ले गए। वारदात के बाद चोरों ने कपड़ों और पर्स को छत पर फेंक दिया, जहां सुबह उठने पर परिवार को घटना की जानकारी मिली।

विधायक पूर्णिमा साहू मौके पर पहुंचीं

घटना की सूचना मिलते ही जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू प्रेम झा के आवास पहुंचीं और परिजनों से पूरी जानकारी ली। उन्होंने तत्काल गोलमुरी थाना प्रभारी से फोन पर बात कर त्वरित जांच और पूरे क्षेत्र में पुलिस पेट्रोलिंग तेज करने का निर्देश दिया। साथ ही, क्षेत्र में हाई मास्ट लाइट की खराबी को लेकर जमशेदपुर अक्षेस अधिकारियों को भी जल्द कार्रवाई करने को कहा।

इस दौरान विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव, भाजपा नेता मोहन कुमार, राकेश राव, प्रेम प्रकाश दुबे, राकेश झा समेत कई लोग मौजूद रहे।

स्थानीय लोगों का कहना है कि केबुल टाउन और आसपास के इलाके में बीते दिनों से चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। बंद पड़ी केबुल कंपनी से कलपुर्जों और पुराने वाहनों की चोरी आम हो गई है।टाइगर मोबाइल और पुलिस गश्त लगभग न के बराबर होने से लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है।

भाजपा नेता प्रेम झा ने घटना की शिकायत गोलमुरी थाना में दर्ज कराई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और आसपास लगे CCTV फुटेज की जांच शुरू कर दी है। झा ने कहा कि क्षेत्र में बार-बार हो रही चोरी की घटनाओं पर प्रशासन को ठोस कदम उठाने चाहिए ताकि लोगों में सुरक्षा का भरोसा कायम हो सके।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
महिंद्रा ने लॉन्च की नई वीरो सीएनजी, डीजल मॉडल भी अपग्रेड; कीमत और फीचर जानें

Leave a Reply