Home > Business > जमशेदपुर में महिला सशक्तिकरण व “वोकल फॉर लोकल” के लिए होगा सिंहभूम चैंबर का ‘दीपावली मेला 2025’ का आयोजन

जमशेदपुर में महिला सशक्तिकरण व “वोकल फॉर लोकल” के लिए होगा सिंहभूम चैंबर का ‘दीपावली मेला 2025’ का आयोजन

Jamshedpur : दीपावली की रौनक को और रंगीन बनाने तथा महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री आगामी 11 और 12 अक्टूबर 2025 को चेंबर भवन परिसर में भव्य “दीपावली मेला 2025” (Jamshedpur Dipawali Mela) का आयोजन करने जा रहा है।

शनिवार को मेले के प्रचार-प्रसार के लिए ब्रोशर का विमोचन चेंबर अध्यक्ष मानव केडिया, महासचिव पुनीत कांवटिया, उपाध्यक्ष (ट्रेड एंड कॉमर्स) अनिल मोदी, उपाध्यक्ष (टैक्स एंड फाइनेंस) राजीव अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से किया।

अध्यक्ष मानव केडिया ने बताया कि इस दो दिवसीय मेले (Jamshedpur Dipawali Mela) का मुख्य उद्देश्य महिला उद्यमिता को प्रोत्साहित करना, स्थानीय हस्तशिल्प को मंच देना और “वोकल फॉर लोकल” अभियान को बल देना है। हर वर्ष दीपावली के दौरान यह मेला लोगों को एक ही छत के नीचे त्योहारी खरीदारी का अवसर देता है।

इसे भी पढ़ें – टाटा कैपिटल IPO : एंकर बुक 5 गुना सब्सक्राइब, इश्यू खुलने से पहले निवेशकों में जबरदस्त उत्साह

उपाध्यक्ष अनिल मोदी ने कहा कि मेले में स्थानीय कुम्हारों के मिट्टी के दीये, दीपावली सजावट सामग्री, हस्तनिर्मित गृह सज्जा उत्पाद, पारंपरिक परिधान, मिठाइयाँ और उपहार सामग्री के स्टॉल लगाए जाएंगे। यह आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “वोकल फॉर लोकल” अभियान को समर्पित है।

महासचिव पुनीत कांवटिया ने कहा कि इस पहल से महिलाओं और स्थानीय कारीगरों को न केवल आर्थिक बल मिलेगा बल्कि “आत्मनिर्भर भारत” के संकल्प को भी मजबूती मिलेगी।

सचिव (ट्रेड एंड कॉमर्स) भरत मकानी ने बताया कि मेला दीपावली उत्सव की रौनक बढ़ाने के साथ-साथ स्थानीय उत्पादों की बिक्री और प्रचार में अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे परिवार सहित मेले में पहुँचें और स्थानीय उत्पाद खरीदकर “वोकल फॉर लोकल” मुहिम को सफल बनाएं।

कार्यक्रम में मानव केडिया, पुनीत कांवटिया, अनिल मोदी, राजीव अग्रवाल, भरत मकानी, विनोद शर्मा, सुमन नागेलिया, मनोज गोयल, प्रतीक अग्रवाल, रेयांश अग्रवाल समेत कई सदस्य उपस्थित थे।

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत

Leave a Reply