Home > Lifestyle > बीएसएनएल ने देश भर में शुरू किया इंटेलिजेंट स्वदेशी 4जी नेटवर्क

बीएसएनएल ने देश भर में शुरू किया इंटेलिजेंट स्वदेशी 4जी नेटवर्क

Ranchi : भारत संचार निगम लिमिटेड ( BSNL 4G Network) ने सोमवार को देश का पहला इंटेलिजेंट स्वदेशी 4जी नेटवर्क लॉन्च कर ऐतिहासिक कदम बढ़ाया। यह नेटवर्क टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस (टीसीएस), सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमैटिक्स (सी-डॉट) और तेजस नेटवर्क्स के साथ मिलकर तैयार किया गया है। पूरी तरह भारत में डिजाइन और विकसित यह स्टैक अब 26,700 और गांवों को डिजिटल कनेक्टिविटी से जोड़ेगा।

भारत अब दुनिया का पांचवां देश बन गया है, जिसने  (BSNL 4G Network) 4 जी और आगे की पीढ़ी के लिए पूरी तरह आत्मनिर्भर दूरसंचार प्रौद्योगिकी स्टैक विकसित किया है। मिशन मोड पर दो वर्षों में पूरा हुआ यह रोलआउट बीएसएनएल के मौजूदा 2जी और 3जी नेटवर्क के साथ पूरी तरह से एकीकृत है। इससे ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में ऑनलाइन शिक्षा, टेलीमेडिसिन, ई-गवर्नेंस और नागरिक सेवाओं की समान पहुंच सुनिश्चित होगी।

बीएसएनएल के सीएमडी ए. रॉबर्ट जे. रवि ने कहा कि यह राष्ट्रीय गौरव की ऐतिहासिक उपलब्धि है। उन्होंने बताया कि टीसीएस, सी-डॉट और तेजस नेटवर्क्स के सहयोग से तैयार यह मेड इन इंडिया 4जी नेटवर्क हर नागरिक तक डिजिटल लाभ पहुंचाएगा और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

बीएसएनएल के निदेशक (कंज्यूमर मोबिलिटी) संदीप गोविल ने कहा कि ग्राहक अब पूरी तरह स्वदेशी तकनीक पर आधारित नए कनेक्टिविटी मानक का अनुभव करेंगे। यह तकनीक उत्कृष्टता और विस्तार क्षमता के साथ 5जी और भविष्य की जरूरतों के लिए तैयार है।

इसे भी पढ़ें – क्रोमा ने रांची में खोला पहला स्टोर, लॉन्च पर 35% तक की छूट

तेजस नेटवर्क्स के अध्यक्ष और टीसीएस के टेलीकॉम स्ट्रैटेजिक इनिशिएटिव्स के सलाहकार एन. गणपति सुब्रमण्यम ने कहा कि भारत अब उन चुनिंदा देशों की सूची में शामिल हो गया है, जिनके पास सॉफ्टवेयर-अपग्रेडेबल और विश्वसनीय टेलीकॉम स्टैक है। यह तैनाती भारत की डिजिटल आकांक्षाओं को नई ऊंचाई देगी।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply