Jamshedpur Yoga News : वर्ल्ड फिटनेस फेडरेशन ऑफ योगासना स्पोर्ट्स इंडिया (World Fitness Federation of Yogasana Sports India) के अध्यक्ष सह सरकार योगा अकादमी के निदेशक योगगुरु अंशु सरकार द्वारा आयोजित वार्षिक इवेंट का भव्य शुभारंभ शनिवार से हो गया। यह दो दिवसीय कार्यक्रम कदमा स्थित केरला पब्लिक स्कूल (KPS Kadma) के सभागार में शुरू हुआ, जहां WFF द्वितीय झारखंड योगासना स्पोर्ट्स चैंपियनशिप (Jharkhand Yogasana Sports Championship) का आयोजन किया गया।
Jamshedpur Yoga News: प्रथम दिन हुआ भव्य उद्घाटन

Jamshedpur Yoga News
इस प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि केपीएस कदमा के निदेशक शरत चंद्रन ने किया। विशिष्ट अतिथियों में जितेंद्र कुमार (Automation Chief, MRC, Saudi Arabia) और दिनेश कुमार (पूर्व महानगर अध्यक्ष, भाजपा) मौजूद थे। प्रतियोगिता में बॉयज और गर्ल्स के 12-12 ग्रुप और 1 स्टार कैटेगरी के प्रतिभागी शामिल हुए। राज्य के विभिन्न जिलों से करीब 150 प्रतिभागी इसमें भाग लेने पहुंचे, जिनकी उम्र 5 वर्ष से लेकर 60 वर्ष से अधिक थी।
उम्र की सीमाएं तोड़ते हुए छाए ये चैंपियन
प्रतियोगिता में विभिन्न ग्रुप्स के विजेताओं को ट्रॉफी, मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। खास बात यह रही कि सोनारी निवासी 75 वर्षीय जयश्री चक्रवर्ती और सरला बिरला यूनिवर्सिटी, रांची के छात्र 23 वर्षीय पंकज कुमार महतो ने ‘Champion of Champions’ का खिताब अपने नाम किया।
योग से मिलेगी मानसिक, शारीरिक शक्ति : शरत चंद्रन
मुख्य अतिथि शरत चंद्रन ने अपने संबोधन में कहा कि KPS प्रबंधन अब योगा परिवार का हिस्सा बन चुका है। Yoga न केवल शरीर को मज़बूत करता है, बल्कि मानसिक बल और Willpower को भी मजबूती प्रदान करता है। उन्होंने योगगुरु अंशु सरकार की Health Awareness के क्षेत्र में दी जा रही सेवा की सराहना की।
संध्या सत्र में हुआ पुरस्कार वितरण, विधायक सरयू राय ने की सराहना
कार्यक्रम के संध्या सत्र में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। KPS की प्राचार्या शर्मिला मुखर्जी भी मंच पर मौजूद रहीं। सरकार योगा अकादमी के छात्रों द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया।
सरयू राय ने अपने उद्बोधन में कहा, “Yoga हमारी संस्कृति का प्राचीन अंग है और यह तपस्या से कम नहीं। इसे अपनाकर व्यक्ति स्वस्थ और निरोग जीवन जी सकता है।”
भावनात्मक योग प्रदर्शन ने जीता दिल
समारोह का संचालन उदय चंद्रवंशी ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन योगगुरु अंशु सरकार ने दिया। इस मौके पर मानगो निवासी दिव्यरत्ना के स्वागत गीत और दिव्यांग बच्चों के योग प्रदर्शन ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।




