Home > Jamshedpur > जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय में होली मिलन, वाइस चेयरमैन राजेश कुमार शुक्ला से अधिवक्ताओं की मुलाकात, 9 मार्च से फिर शुरू होगा कोर्ट

जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय में होली मिलन, वाइस चेयरमैन राजेश कुमार शुक्ला से अधिवक्ताओं की मुलाकात, 9 मार्च से फिर शुरू होगा कोर्ट

Jamshedpur (Jharkhand) : जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय में कार्य का अंतिम दिन रहा। इसके बाद होली अवकाश घोषित हो गया है और आगामी 9 मार्च 2026 से न्यायालय का नियमित कार्य पुनः प्रारंभ होगा। इस अवसर पर झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन माननीय राजेश कुमार शुक्ला जमशेदपुर पहुंचे और न्यायालय परिसर में उपस्थित सभी अधिवक्ताओं से मुलाकात‌ (Jamshedpur Advocate News) कर होली की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में जिला बार संघ के अध्यक्ष रतिंद्र नाथ दास, उपाध्यक्ष बलाई पांडा, महासचिव कुमार राजेश रंजन, संयुक्त सचिव, कार्यकारी सदस्य एवं बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित (Jamshedpur Advocate News) रहे। सभी पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं ने मिलकर होली मिलन समारोह का आयोजन किया।

होली मिलन समारोह में जिला जज माननीय कणकण पट्टेदार, प्रधान कुटुंब न्यायालय के जज अजीत कुमार सिंह, एडिशनल कुटुंब न्यायालय के जज धीरज कुमार, जिला जज आनंद मणि त्रिपाठी, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विशाल गौरव तथा रजिस्ट्रार सिद्धांत तिग्गा सहित सभी न्यायिक पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे को होली की बधाइयां दीं और रंग-गुलाल के साथ होली खेली। इस दौरान पकौड़ी और जलेबी का भी आनंद लिया गया।

कार्यक्रम में कमर्शियल टैक्स बार के चेयरमैन खजांची लाल मित्तल, अध्यक्ष वासुदेव चटर्जी, महासचिव एवं उनके साथ लगभग 50 से अधिक अधिवक्ता भी शामिल हुए। सभी अधिवक्ताओं ने वाइस चेयरमैन राजेश कुमार शुक्ला का अभिनंदन किया, उनके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की और एक मत होकर उन्हें पुनः झारखंड स्टेट बार काउंसिल में सेवा का अवसर देने की बात कही।

इसे भी पढ़ें – झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव 2026 में हर सदस्य को कम से कम पांच मत देना जरूरी, वरना अमान्य हो जाएगा मत

इस मौके पर अधिवक्ता अक्षय कुमार झा, मिथिलेश सिंह, पवन कुमार तिवारी, निलेश कुमार, कांतानंद सोनी, रमाशंकर पांडे, त्रिलोकी नाथ ओझा, जन्मेजय सिंह, गोपाल शर्मा, अंजन कुमार साहू, उच्च न्यायालय के अधिवक्ता जितेंद्र कुमार दुबे, विनोद कुमार ठाकुर सहित कई अधिवक्ता उपस्थित थे।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply