Home > Crime > Jamshedpur : जेएनएसी ने रामदास भट्टा में नक्शा विचलन वाली दो इमारतें की सील, ईस्टप्लांट बस्ती में तीन इमारतों का कटा बिजली पानी का कनेक्शन

Jamshedpur : जेएनएसी ने रामदास भट्टा में नक्शा विचलन वाली दो इमारतें की सील, ईस्टप्लांट बस्ती में तीन इमारतों का कटा बिजली पानी का कनेक्शन

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : जेएनएससी ने सोमवार को बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के रामदास भट्टा में नक्शा विचलन कर बनाई गई दो इमारतों को सील कर दिया है। पहली इमारत होल्डिंग संख्या 67 पर है। यह ग्राउंड प्लस टू का नक्शा पास है। लेकिन भवन मालिक ने ग्राउंड प्लस 5 का निर्माण कर दिया है। इसकी तीन मंजिलों को सील कर दिया गया है। होल्डिंग संख्या 58 पर भी जी प्लस टू का नक्शा पास है। लेकिन इसके तीसरे तल्ले पर निर्माण कार्य चल रहा था। जिसे सील कर दिया गया। जेएनएसी के अधिकारी नक्शा विचलन करने वाले बिल्डरों का नाम उजागर करने से बच रहे हैं।
ईस्ट प्लांट बस्ती में बनी 3 अवैध इमारतों में काटा बिजली पानी का कनेक्शन
जुस्को ने जमशेदपुर में बनी अवैध इमारतों का बिजली पानी का कनेक्शन काटने का काम शुरू कर दिया है। सोमवार को जुस्को ने शहर की 3 अवैध इमारतों का बिजली पानी का कनेक्शन काट दिया। यह इमारत बर्मामाइंस इलाके के ईस्ट प्लांट बस्ती में हैं। होल्डिंग नंबर 39 ओ ब्लॉक, 96 ई ब्लॉक और 186 ई ब्लॉक की इमारतों का बिजली पानी का कनेक्शन काटा गया है। यह जानकारी जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के विशेष अधिकारी कृष्ण कुमार ने दी है। उन्होंने कहा कि अब बिजली पानी के कनेक्शन काटने का अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि उन्होंने 70 इमारतों की सूची जुस्को को दी है, जिनका बिजली पानी का कनेक्शन काटा जाएगा।
—-

You may also like
पोटका चौकीदार हत्याकांड में थाना प्रभारी मनोज मुर्मू लाइन हाजिर, एसएसपी के आदेश पर विभागीय जांच शुरू
गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहीदी शताब्दी पर सेंट्रल सिख नौजवान सभा की सेवा: आशीर्वाद भवन वृद्धा आश्रम में गरम कपड़े व भोजन वितरण
कदमा डकैती कांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच अपराधी हथियार और लूटे गए सामान के साथ गिरफ्तार
जमशेदपुर में दरिंदगी की हदें पार: साकची के होटल में दो मासूमों से गैंगरेप, पुलिस ने 4 हैवानों को पकड़ा

Leave a Reply