Home > Crime > Jamshedpur- सीतारामडेरा के चंडी नगर में साले और सास के बीच झगड़ा खत्म कराने गए युवक को साले ने मारा अस्तुरा, गंभीर

Jamshedpur- सीतारामडेरा के चंडी नगर में साले और सास के बीच झगड़ा खत्म कराने गए युवक को साले ने मारा अस्तुरा, गंभीर

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के ह्यूम पाइप चंडी नगर में मंगलवार को सास और साले के बीच चल रहे झगड़े को शांत कराने पहुंचे युवक सूरज कर्मकार को साले ने उस्तरा मार दिया। परिजनों ने घायल युवक को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया है। परिजन युवक को लेकर एमजीएम अस्पताल पहुंचे थे। घायल युवक ने बताया कि उसका साला गोपाल सास निर्मला के साथ अक्सर मारपीट करता है। वह कोई काम नहीं करता। नशा करता है। नशे में अक्सर सास के साथ मारपीट करता है। बोलता है कि खाना नहीं दोगी तो मारेंगे। घायल युवक सूरज ने बताया कि वह बारीडीह अपने दीदी के यहां गया था। वहां से लौटकर अपनी ससुराल पहुंचा तो देखा उसका साला गोपाल सास निर्मला देवी को पीट रहा है। उसने बीच बचाव कर सास को बचाने की कोशिश की। इसी में गोपाल ने युवक को उस्तरा मार दिया। सूरज के पेट में उस्तरा लगा है। सूरज प्लाई की दुकान में काम करता है। उसने बताया कि उसने जब साले को सास के साथ मारपीट करते देखा तो उसने बीच बचाव करने की कोशिश की। लेकिन उसका साला नहीं मान रहा था। इस पर उसने साले को पीटना शुरू किया। तभी साले गोपाल ने उस्तरा निकाल कर सूरज के पेट पर वार कर दिया। परिजन सूरज को लेकर सीधे एमजीएम अस्पताल पहुंचे हैं। अभी सीतारामडेरा थाने में शिकायत नहीं की गई है। परिजनों का कहना है इलाज के बाद सीतारामडेरा थाने में शिकायत की जाएगी।

You may also like
Tata Steel Foundation Uniform Services Coaching : टाटा स्टील फाउंडेशन की पहल से युवाओं को मिल रहा देश सेवा का अवसर, 17 को सरकारी नौकरी
Ranchi Diwali: रांची में दीपावली, छठ और काली पूजा की तैयारियों की समीक्षा, डीसी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध काम के निर्देश
Jamshedpur News : जमशेदपुर में अनाथ बच्चे को मिला नया परिवार, इस साल अब तक 7 बच्चों का हुआ दत्तक ग्रहण
Jamshedpur Railway News : 26 अक्टूबर से संतरागाछी-खातिपुरा एक्सप्रेस का शुभारंभ, टाटानगर से जयपुर और खाटूश्याम जाना होगा आसान

Leave a Reply