Home > Jamshedpur > Jamshedpur No Entry : मकर संक्रांति व टुसू को लेकर 14 व 15 को नो एंट्री

Jamshedpur No Entry : मकर संक्रांति व टुसू को लेकर 14 व 15 को नो एंट्री

Jamshedpur में भारी वाहनों पर पाबंदी 

Jamshedpur: मकर संक्रांति और टुसू पर्व को लेकर जमशेदपुर में नो एंट्री (Jamshedpur No Entry) लगाई गई है। नो एंट्री का संयुक्त आदेश रविवार को रात 9:00 बजे जारी किया गया है। इसके तहत 14 जनवरी को सुबह 4:00 से रात 11:00 तक शहर में सभी प्रकार के भारी वाहनों के परिचालन पर पाबंदी रहेगी। सिर्फ यात्री बसों का आवागमन जारी रहेगा।

15 जनवरी को भी सुबह 4:00 बजे से रात 11:00 बजे तक शहर में भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा। इस दिन भी यात्री बसें ही चल सकेंगी (Jamshedpur No Entry) । इस संबंध में जारी आदेश पर डीसी अनन्य मित्तल, एसएसपी किशोर कौशल और डीएसपी ट्रैफिक के हस्ताक्षर हैं।

मुखिया डांगा की किशोरी से धोखा देकर दुष्कर्म

एमजीएम थाना क्षेत्र के मुखियाडांगा की रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी के साथ धोखा देकर रेप किया गया है। इस मामले में किशोरी के आवेदन पर एमजीएम थाने में यूपी के बरेली के भटौली नगला गांव के टिंकू बाबू और एमजीएम थाना क्षेत्र के मुखिया डांगा के ही रहने वाले महेश ठाकुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है। रविवार को पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

इसे भी पढ़ें – Makar Sankranti : टुसू व मकर संक्रांति को के लिए घाटों की सफाई, डेंजर लाइन चिन्हित

सुंदर नगर में चोरी के मामले में पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी

सुंदरनगर थाना क्षेत्र के सिदगोड़ा गांव की रहने वाली एम मेरी के घर पर चोरों ने धावा बोला। बंद घर का ताला तोड़कर चोर जेवरात और रुपए समेत अन्य सामान पार कर ले गए। इस मामले में पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।

पारडीह के रहने वाले व्यक्ति से धोखाधड़ी

पारडीह के रहने वाले व्यक्ति मनजीत सिंह के साथ धोखाधड़ी हुई है। इस मामले में पुलिस ने न्यू बाराद्वारी के रहने वाले रविंद्र सिंह और भालूबासा गुरुद्वारा के रहने वाले तरजीत सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

सीतारामडेरा के भालूबासा से वाहन चोरी

सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भालूबासा से वाहन चोरी हो गया है। यहां से तीन वाहन चोरी हुए हैं। इस मामले में अरुण कुमार टोपनो ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

You may also like
Jamshedpur JTET Exam : पेपर लीक की आशंका में JTET परीक्षा को लेकर जमशेदपुर पुलिस अलर्ट, होटल और लॉज में चलाया जांच अभियान
Jamshedpur News: JTET परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्रों के आसपास रहेगी निषेधाज्ञा, धालभूम एसडीएम ने जारी किया विशेष आदेश
Jamshedpur Advocate News : राष्ट्रीय एकता दिवस पर अधिवक्ताओं ने लिया एकजुटता का संकल्प, जमशेदपुर में लॉयर्स डिफेंस ने आयोजित की संगोष्ठी+VDO
Jamshedpur SIR Fraud : मतदाता सूची से नाम कटने का फर्जी मैसेज भेजकर साइबर ठगी की कोशिश, जमशेदपुर के वोटरों को प्रशासन ने किया अलर्ट