Home > Jamshedpur > Jamshedpur: लोकसभा चुनाव की थीम रहेगी माई फर्स्ट वोट, महिला सखी मंडल व ग्राम संगठन के साथ की ऑनलाइन बैठक, 21 फरवरी को चलेगा मतदाता जागरूकता अभियान

Jamshedpur: लोकसभा चुनाव की थीम रहेगी माई फर्स्ट वोट, महिला सखी मंडल व ग्राम संगठन के साथ की ऑनलाइन बैठक, 21 फरवरी को चलेगा मतदाता जागरूकता अभियान

जमशेदपुर: आगामी लोकसभा चुनाव की थीम माई फर्स्ट वोट रहेगी। नए मतदाताओं को प्रेरित करने के लिए यह थीम रखी गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी डीडीसी मनीष कुमार ने शनिवार को महिला सखी मंडल और ग्राम संगठन के साथ ऑनलाइन बैठक कर उन्हें इस बात की जानकारी दी और बताया कि 21 फरवरी को व्यापक मतदाता जागरूकता अभियान चलाना है। 21 फरवरी को सखी दिवस है और इस दिन मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। ताकि लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाया जा सके। उन्होंने कहा कि मतदाता जागरूकता अभियान के तहत निबंध लेखन, पेंटिंग प्रतियोगिता आदि आयोजित कराई जाए। लोगों को समझाया जाए कि चुनाव को पर्व की तरह समझें और उत्साह के माहौल में वोट दें। बैठक में कहा गया कि राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत घर-घर जाकर आवेदन भी लेना है। 20 फरवरी से 22 फरवरी तक पंचायत वार शिविर लगाकर वृद्धावस्था पेंशन के आवेदन लिए जाएंगे। फाइलेरिया उन्मूलन अभियान 25 फरवरी तक चलेगा। इसे लेकर भी उन्होंने दिशा निर्देश दिए।

You may also like
जमशेदपुर जिला बार संघ के अधिवक्ता अमित वर्मा का निधन, 7 सितंबर को दूसरी पाली में कार्य से विरत रहेंगे अधिवक्ता
Jamshedpur Crime: गोलमुरी में रिश्तेदारों पर जेवरात और नकद रुपये चोरी करने का आरोप, FIR दर्ज
घाटशिला में छापेमारी: 1.81 किलो गांजा और ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार+VDO
SIR-2026 अभियान: पूर्वी सिंहभूम के सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ-बीएलए की तीसरी बैठक, मतदाता सूची सत्यापन तेज

Leave a Reply