Home > Jamshedpur > Jamshedpur :भावी व युवा मतदाताओं के लिए चुनाव पाठशाला व निर्वाचन साक्षरता क्लब का होगा गठन, कदमा में जैम स्ट्रीट में फैलाई जाएगी मतदाता जागरूकता

Jamshedpur :भावी व युवा मतदाताओं के लिए चुनाव पाठशाला व निर्वाचन साक्षरता क्लब का होगा गठन, कदमा में जैम स्ट्रीट में फैलाई जाएगी मतदाता जागरूकता

जमशेदपुर : जिला प्रशासन लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटा हुआ है। जिला निर्वाचन अधिकारी डीडीसी मनीष कुमार ने शनिवार को कहा कि मतदाता जागरूकता को लेकर भावी तथा युवा मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने को चुनाव पाठशाला और निर्वाचन साक्षरता क्लब का गठन किया जाएगा। इसके लिए उन्होंने अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। उन्होंने साकची स्थित डीसी ऑफिस में एईआरओ और मास्टर ट्रेनर्स के साथ मीटिंग की। इस मीटिंग में एसडीओ धालभूम पीयूष सिन्हआ, उप निर्वाचन अधिकारी प्रियंका सिंह, एलआरडीसी गौतम कुमार जिला जनसंपर्क अधिकारी रोहित कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। सभी को निर्देश दिया गया कि वह मतदाता जागरूकता फैलाएं। ताकि मतदान प्रतिशत में वृद्धि हो सके। मास्टर ट्रेनर्स को बड़े पैमाने पर मतदाता जागरूकता अभियान चलाने और स्कूलों में पेंटिंग, क्विज आदि प्रतियोगिताएं आयोजित करने का निर्देश दिया।

साकची स्थित डीसी ऑफिस में मीटिंग

डीसी ने कहा कि मतदाता जागरूकता के लिए सभी स्कूलों में स्लोगन और पोस्टर आदि डिजाइन कराए जाएं। कदमा में रविवार को सुबह आयोजित होने वाली जैम स्ट्रीट में भी मतदाता जागरूकता कार्यक्रम करने का फैसला लिया गया है। डीडीसी मनीष कुमार ने कदमा पहुंचे और उन्होंने जैम स्ट्रीट स्थल पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम करने का निर्देश दिया।

You may also like
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO

Leave a Reply