Home > Jamshedpur > शबे बारात पर जमशेदपुर में 24 घंटे की नो एंट्री, भारी व्यावसायिक वाहनों पर पूर्ण प्रतिबंध

शबे बारात पर जमशेदपुर में 24 घंटे की नो एंट्री, भारी व्यावसायिक वाहनों पर पूर्ण प्रतिबंध

Jamshedpur: शबे बारात के मद्देनज़र तीन फरवरी को जमशेदपुर शहर में 24 घंटे के लिए नो एंट्री (Jamshedpur No Entry ) लागू रहेगी। जिला प्रशासन ने तीन फरवरी सुबह 6 बजे से चार फरवरी सुबह 6 बजे तक सभी भारी व्यावसायिक वाहनों के परिचालन पर पूरी तरह रोक लगाने का निर्णय लिया है। इस दौरान ट्रक, हाइवा और अन्य बड़े मालवाहक वाहन शहर की सड़कों पर नहीं चल सकेंगे।

हालांकि, यात्री बसों को इस (Jamshedpur No Entry/ प्रतिबंध से छूट दी गई है, जिससे आम यात्रियों की आवाजाही प्रभावित न हो। इसके अलावा एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और अन्य इमरजेंसी सेवाओं के वाहनों को भी निर्बाध रूप से चलने की अनुमति रहेगी।

प्रशासन की ओर से जारी आदेश डीसी कर्ण सत्यार्थी, एसएसपी पीयूष पांडे और डीएसपी ट्रैफिक के संयुक्त हस्ताक्षर से लागू किया गया है।

इसे भी पढ़ें – JO ग्रेड और बैक वेजेज पर हाईकोर्ट सख्त, रिट याचिका खारिज; अब यूनियन की कानूनी लड़ाई पर टिकी उम्मीद

गौरतलब है कि कुछ वर्ष पहले शबे बारात के दौरान सड़क हादसा हुआ था, जिसके बाद लोगों ने सुरक्षा के मद्देनज़र नो एंट्री की मांग उठाई थी। तब से हर साल इस अवसर पर एहतियात के तौर पर यह व्यवस्था लागू की जाती है, ताकि किसी भी तरह की दुर्घटना या अव्यवस्था से बचा जा सके।

You may also like
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस

Leave a Reply