Home > Jamshedpur > जमशेदपुर जिला बार संघ में अधिवक्ताओं को स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ, 250 वकीलों का हुआ पंजीकरण

जमशेदपुर जिला बार संघ में अधिवक्ताओं को स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ, 250 वकीलों का हुआ पंजीकरण

Jamshedpur : जमशेदपुर जिला बार संघ के प्रांगण में सोमवार, 3 फरवरी को अधिवक्ताओं के लिए एक महत्वपूर्ण पहल (Jamshedpur Advocate News) देखने को मिली। झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन राजेश कुमार शुक्ला ने जिला बार संघ के कार्यकारिणी सदस्य वेद प्रकाश सिंह को अधिवक्ताओं के हित में किए जा रहे कार्यों के लिए सम्मानित करते हुए शुभकामनाएं दीं।

वेद प्रकाश सिंह द्वारा एडवोकेट्स वेलफेयर फंड ट्रस्टी कमेटी (Jamshedpur Advocate News) के सदस्य के रूप में राज्य कर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत अधिवक्ताओं के मेडिकल क्लेम आवेदन भरने, पोर्टल पर पंजीकरण कराने और आवेदनों को स्वीकृत कराने का कार्य लगातार किया जा रहा है। इसके लिए वे स्वयं रांची जाकर भी प्रक्रियाएं पूरी कर रहे हैं, जिससे अधिवक्ताओं को काफी सहूलियत मिल रही है।

इस अवसर पर अधिवक्ता अक्षय कुमार झा और उनकी पत्नी नीलम झा को राज्य कर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना के अंतर्गत मेडिक्लेम कार्ड जारी किया गया। कार्ड वेद प्रकाश सिंह ने अपने कंप्यूटर से ऑनस्पॉट तैयार कर सौंपा। अक्षय कुमार झा जिला बार संघ के पूर्व कार्यकारिणी सदस्य हैं और वर्तमान में एडवोकेट्स वेलफेयर पेंशन फैमिली प्लान के सदस्य भी हैं।

कार्यक्रम में अधिवक्ताओं से अपील की गई कि वे राज्य कर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना के पोर्टल पर जाकर अपना सर्टिफिकेट नंबर दर्ज कर पंजीकरण अवश्य कराएं और अपने आश्रितों का भी नाम जोड़ें, ताकि सभी को स्वास्थ्य सुरक्षा का लाभ मिल सके। हाल ही में ट्रस्टी कमेटी कार्यालय से आए प्रतिनिधियों ने भी योजना की विस्तृत जानकारी दी थी।

इसे भी पढ़ें – शबे बारात पर जमशेदपुर में 24 घंटे की नो एंट्री, भारी व्यावसायिक वाहनों पर पूर्ण प्रतिबंध

अधिवक्ता रविंद्र कुमार दुबे समेत अन्य सदस्यों के सहयोग से अब तक जमशेदपुर जिला बार संघ में 250 अधिवक्ताओं का पंजीकरण हो चुका है, जिनमें से 130 के आवेदन स्वीकृत भी हो चुके हैं। बार संघ ने सभी अधिवक्ताओं से जल्द से जल्द योजना से जुड़ने की अपील की है।

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत

Leave a Reply