Home > Jamshedpur > लिट्टी पार्टी की सियासत: जानें हिंद एकता सामाजिक संस्था के प्रोग्राम में किस मुद्दे पर हुआ राजनीतिक मंथन

लिट्टी पार्टी की सियासत: जानें हिंद एकता सामाजिक संस्था के प्रोग्राम में किस मुद्दे पर हुआ राजनीतिक मंथन

Jamshedpur : कदमा में जीपी क्लब हाउस में ट्यूस डे को हिंद एकता सामाजिक संस्था, जमशेदपुर की तरफ से भव्य मिलन समारोह सह लिट्टी पार्टी (Jamshedpur Political Litti)का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संस्था के अध्यक्ष सिमरन भाटिया की लीडरशिप में संपन्न हुआ। इसमें सिटी के विभिन्न पॉलिटिकल पार्टीज के लीडर, सोशल वर्कर और अन्य लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए।

(Jamshedpur Political Litti) समारोह में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), कांग्रेस, भाजपा सहित अन्य दलों से जुड़े सैकड़ों लीडर्स और वर्कर्स एक साथ नजर आए। आयोजन का मुख्य मकसद सामाजिक सौहार्द, आपसी भाईचारे और सामुदायिक एकता को स्ट्रांग करना रहा। प्रोग्राम के दौरान अतिथियों ने एक-दूसरे से संवाद कर सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

समारोह के लास्ट में सभी ने पारंपरिक लिट्टी-चोखा का आनंद लिया और संस्था की इस पहल की सराहना की। प्रतिभागियों ने कहा कि ऐसे इवेंट्स समाज में आपसी जुड़ाव और विश्वास को मजबूत करते हैं। पूरा प्रोग्राम सौहार्दपूर्ण और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

इसे भी पढ़ें – टाटा स्टील में माल ढुलाई ठप करने की धमकी, 11 फरवरी को 7 हजार ड्राइवर करेंगे चक्का जाम स्ट्राइक+VDO

इस मौके पर घाटशिला के पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान, झारखंड गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान सरदार शैलेंद्र सिंह, पूर्व सांसद सुमन महतो, जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू, समाजसेवी ज्योति सिंह, अनुज चौधरी, निशांत सिंह, परमजीत सिंह, नट्टू झा, धर्मेंद्र सोनकर, दिनेश कुमार, हरविंदर सिंह बिट्टू, सतबीर सिंह, चिंटू सिंह, बबन राय, शंकर रेड्डी, सनी सिंह, कुलविंदर सिंह, अमरीक सिंह, चंचल भाटिया, जसबीर सिंह, विकास सिंह, पंकज सिन्हा, कमलजीत गिल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
गुरुदासपुर के दंपती हत्याकांड के आरोपियों की तलाश में जमशेदपुर पहुंची पंजाब पुलिस, टिनप्लेट गुरुद्वारा के पू्र्व प्रधान और उनके भतीजे की तलाश में दबिश
जमशेदपुर जिला बार संघ के प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड स्टेट बार काउंसिल के सदस्यों से की मुलाकात, अधिवक्ताओं की कल्याण राशि जल्द आवंटित करने की मांग
ऑपरेशन जिब्राल्टर दिवस पर रक्तदान शिविर, 65 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

Leave a Reply