Jamshedpur : साकची थाना क्षेत्र के मानगो ब्रिज से पहले हाथी-घोड़ा मंदिर के पास मंगलवार को एक बेकाबू ट्रेलर अचानक रोड किनारे खड़ी दो कार और एक बाइक से जा भिड़ा (Jamshedpur Accident) । ट्रेलर साकची से मानगो की तरफ जा रहा था, इसी दौरान मानगो ब्रिज के नजदीक ड्राइवर का नियंत्रण वाहन से हट गया और ट्रेलर सीधे रोड के किनारे खड़े वाहनों से टकरा गया।
इस ऐक्सिडेंट (Jamshedpur Accident) में दोनों कारें और बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। हालांकि वाहन खड़े होने के समय उनमें कोई सवार नहीं था, जिसके कारण बड़ी दुर्घटना और जानमाल की हानि होने से बच गई। घटना की सूचना मिलते ही साकची पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रेलर को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
हादसा होते ही वहां हंगामा खड़ा हो गया। जिन लोगों के वाहन क्षतिग्रस्त हुए थे। उन्होंने ट्रेलर ड्राइवर को घेर लिया। लोग मांग कर रहे थे कि उनकी गाड़ी को ठीक कराया जाए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने हंगामा शांत किया। पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है।
इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर में बंग बंधु संस्था की जिला कमेटी घोषित, प्रकाश मुखर्जी बने अध्यक्ष, एक फरवरी को होगा स्टेट लेवल का बंगीय उत्सव
उससे पूछताछ की जा रही है कि आखिर यह घटना कैसे घटी। कैसे ट्रेलर बेकाबू हुआ। बाइक मलिक का कहना है कि उसकी बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। कुछ नहीं बचा है। वाहन मालिकों की मांग है कि ट्रेलर मालिक उनके वाहनों की क्षति पूर्ति करे।




