Jamshedpur : बांग्ला लैंग्वेज और कल्चर को स्ट्रांग बनाने के लिए संस्था बंग बंधु (Jamshedpur Bang Bandhu) की इंपार्टेंट मीटिंग बिष्टुपुर स्थित चैंबर भवन प्रेक्षागृह में आयोजित की गई। बंग बंधु की केंद्रीय अध्यक्ष अपर्णा गुहा एवं महासचिव उत्तम गुहा की अध्यक्षता में हुई मीटिंग में पूर्वी सिंहभूम जिला कमेटी का सर्वसम्मति से गठन किया गया।
(Jamshedpur Bang Bandhu) नवनिर्वाचित कमेटी में पेट्रोन के रूप में रबीन्द्रनाथ दास (बहरागोड़ा) और चित्तो रंजन दास (पोटका) को मनोनीत किया गया है। वहीं अध्यक्ष के रूप में प्रकाश मुखर्जी और महासचिव के रूप में बाबूलाल चक्रवर्ती चयनित हुए।
इसके साथ कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी एसके माइति (बहरागोड़ा), देबजीत सरकार और तोतन दत्ता को सौंपी गई। कोषाध्यक्ष सौरव चटर्जी, सह-कोषाध्यक्ष प्रणब बराट और एडवाइजर सुबोध गोराई सहित अन्य पदाधिकारी चुने गए।
इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर को नई सौगात: भुइयांडीह–भिलाईपहाड़ी फोरलेन ब्रिज निर्माण 10 दिनों में होगा शुरू, खर्च होंगे 39.92 करोड़ रुपए
मीटिंग के बाद बंगीय उत्सव समिति ने डिसीजद लिया कि राज्य स्तरीय बंगीय उत्सव 2026 का भव्य आयोजन एक फरवरी 2026 को बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में सुबह 10 बजे से किया जाएगा। इस उत्सव में झारखंड के विभिन्न जिलों से आए कलाकार बांग्ला भाषा, सांस्कृतिक धरोहर, लोककला एवं पारंपरिक कलाओं का प्रदर्शन करेंगे।
मीटिंग में शुभंकर चटर्जी, इंद्रजीत घोष, पूरबी घोष, अमित मैती, अशोक दत्ता, सुभाष सिंह रॉय, बिनोद दे, उत्थान मुखर्जी, प्रणब सरकार सहित अनेक सम्मानित सदस्य मौजूद थे। यह आयोजन बांग्ला संस्कृति को नई पहचान देने के साथ समाज में सांस्कृतिक एकता को मजबूत करेगा।




