Home > Jamshedpur > जमशेदपुर के श्रीनाथ रॉक गार्डन व आसपास के गांवों में जल्द शुरू होगी पाइपलाइन से घर-घर जलापूर्ति, 10 दिनों में मिलेगा शुद्ध पानी

जमशेदपुर के श्रीनाथ रॉक गार्डन व आसपास के गांवों में जल्द शुरू होगी पाइपलाइन से घर-घर जलापूर्ति, 10 दिनों में मिलेगा शुद्ध पानी

Jamshedpur (Jharkhand ) : पूर्वी सिंहभूम जिले के टेल्को क्षेत्र अंतर्गत श्रीनाथ रॉक गार्डन, मनपीटा, हुरलुंग, लुपुंगडीह और नूतनडीह के ग्रामीण इलाकों में जल्द ही पाइपलाइन के माध्यम से घर-घर जलापूर्ति (Jamshedpur Water Supply) शुरू की जाएगी। पीएचईडी विभाग ने इस (Hurlung Water Plant) योजना को अंतिम चरण में बताते हुए करीब दस दिनों के भीतर पानी आपूर्ति प्रारंभ करने की जानकारी दी है।

पीएचईडी के कार्यपालक अभियंता सुनील कुमार ने बताया कि हुरलुंग बृहत जलापूर्ति योजना (Jamshedpur Water Supply) का ट्रायल सफल रहा है और इसे दो चरणों में पूर्ण रूप से लागू किया जाएगा। योजना के शुरू होने के बाद क्षेत्र के लोगों को नियमित और शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सकेगा।

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, गर्मी के मौसम में भूगर्भ जल स्तर गिरने से मनपीटा, हुरलुंग, लुपुंगडीह और नूतनडीह में हर साल जलसंकट गहरा जाता है। इसी समस्या के समाधान के लिए वर्ष 2023 में श्रीनाथ होम्स के प्रबंध निदेशक सुखदेव महतो ने स्थानीय विधायक मंगल कालिंदी और तत्कालीन कार्यपालक अभियंता शिशिर सोरेन के सहयोग से इस परियोजना की शुरुआत करवाई थी।

करीब 10.5 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना में एक एमएलडी क्षमता का फिल्टर प्लांट और दो जलमीनार बनाए गए हैं। लगभग 30 से 32 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाकर गांवों तक पानी पहुंचाया जाएगा। इस योजना से श्रीनाथ रॉक गार्डन क्षेत्र के करीब 800 परिवारों सहित हजारों घरों को लाभ मिलेगा।

इसे भी पढ़ें – पर्यावरण बचाओ का संदेश: सेंट्रल सिख नौजवान सभा की ड्रॉइंग कंपटीशन में बच्चों ने दिखाई क्रिएटिविटी

अगले 30 वर्षों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई यह योजना क्षेत्र में जलसंकट की स्थायी समाधान साबित होगी। जलापूर्ति शुरू होने की खबर से स्थानीय लोगों में खुशी और उत्साह का माहौल है।

You may also like
टाटा मोटर्स प्लांट पर मंडराता बंदी का खतरा टला, गेल ने 9 दिनों में शुरू की PNG सप्लाई
छोटा गोविंदपुर जलापूर्ति ठप: पेयजल विभाग की लापरवाही पर हंगामा, टाटा स्टील यूआईएसएल को संचालन देने की मांग+ VDO

Leave a Reply