Home > Jamshedpur > छोटा गोविंदपुर जलापूर्ति ठप: पेयजल विभाग की लापरवाही पर हंगामा, टाटा स्टील यूआईएसएल को संचालन देने की मांग+ VDO

छोटा गोविंदपुर जलापूर्ति ठप: पेयजल विभाग की लापरवाही पर हंगामा, टाटा स्टील यूआईएसएल को संचालन देने की मांग+ VDO

जमशेदपुर (झारखंड) : छोटा गोविंदपुर जलापूर्ति (Govindpur Water Supply)  योजना की बदहाल व्यवस्था से दो लाख से अधिक लोग हर महीने जल संकट झेल रहे हैं। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की लापरवाही और जेमिनी इंटरप्राइजेज द्वारा बार-बार जलापूर्ति बंद किए जाने से स्थिति गंभीर हो गई है। मंगलवार को जिला परिषद सदस्य डॉ. परितोष सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी से मुलाकात कर जलापूर्ति ( Govindpur Water Supply) बहाल करने की मांग की। इसके बाद डीसी के निर्देश पर शाम को पानी की आपूर्ति शुरू की गई।

विभाग की लापरवाही और भुगतान विवाद

जेमिनी इंटरप्राइजेज का कहना है कि विभाग ने महीनों से बकाया भुगतान नहीं किया है। इसी कारण हर तीन-चार महीने में जलापूर्ति बाधित करनी पड़ती है। पाइपलाइन टूटने, इंटक वेल खराब होने और अशुद्ध पानी की आपूर्ति से लोगों की परेशानी बढ़ रही है। प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार और अनियमितता के कारण करोड़ों खर्च होने के बावजूद योजना का लाभ गांवों तक नहीं पहुंच रहा है।

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी : 100 करोड़ की ठगी के मामले में मैक्सीजोन कंपनी के निदेशक चंद्रभूषण सिंह पत्नी समेत गिरफ्तार+VDO

 जुस्को को संचालन सौंपने की मांग

पंचायत प्रतिनिधियों ने सुझाव दिया कि छोटा गोविंदपुर जलापूर्ति प्लांट का संचालन जुस्को (JUSCO) वर्तमान में टाटा स्टील यूआईएसएल को सौंपा जाए ताकि उपभोक्ताओं से जलकर वसूली, बेहतर प्रबंधन और स्थायी समाधान हो सके। डीसी ने गंभीरता को देखते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी को जल्द त्रिपक्षीय वार्ता आयोजित करने का निर्देश दिया है।

इस अवसर पर उप प्रमुख शिव कुमार हंसदा, पंचायत समिति सदस्य सतवीर सिंह बग्गा, मनोज कुमार, सुशील कुमार यादव, संगीता पात्रो, जस्मीन गुड़िया, सोनिया भूमिज और राजू पात्रो मौजूद रहे।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply