Jamshedpur (Jharkhand) : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु और सुरक्षित बनाए रखने के लिए जिला यातायात पुलिस ने विशेष ट्रैफिक व्यवस्था (Jamshedpur No Entry) लागू की है। 15 अगस्त 2026 को सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक जमशेदपुर शहर में सभी प्रकार के भारी वाहनों के परिचालन पर रोक रहेगी।
पुलिस उपाधीक्षक यातायात, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर की ओर से जारी आदेश (Jamshedpur No Entry ) में कहा गया है कि स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान शहर में वाहनों की आवाजाही और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए यह प्रतिबंध लगाया गया है। इस दौरान भारी वाहनों के शहर में प्रवेश और परिचालन की अनुमति नहीं होगी।
हालांकि, यातायात पुलिस के आदेश में बसों को प्रतिबंध से बाहर रखा गया है। निर्धारित समय के दौरान बसों का परिचालन सामान्य रूप से जारी रहेगा। अन्य भारी वाहनों को प्रतिबंधित अवधि में शहर के भीतर परिचालन करने की अनुमति नहीं होगी।
यातायात व्यवस्था के अनुपालन के लिए संबंधित पुलिस पदाधिकारियों, थाना प्रभारियों और यातायात थाना को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। साथ ही जिला जनसंपर्क पदाधिकारी को आदेश का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने के लिए कहा गया है, ताकि वाहन चालकों और आम लोगों को पहले से यातायात नियमों की जानकारी मिल सके।
इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर जिला बार संघ ने अधिवक्ताओं के हित में बढ़ाई सहायता राशि, 1 सितंबर से कोर्ट परिसर में खुलेगा काउंटर
जिला यातायात पुलिस के अनुसार, यह विशेष व्यवस्था स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान शहर में यातायात को नियंत्रित रखने, लोगों की आवाजाही सुगम बनाने और सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के उद्देश्य से लागू की जा रही है।




