Jamshedpur (Jharkhand) : राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जमशेदपुर ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्टूडेंट्स काउंसिल के गठन को लेकर नई मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की है। डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर (डीएसडब्ल्यू) कार्यालय की ओर से जारी इस एसओपी को संस्थान की उच्चस्तरीय बैठक (Jamshedpur NIT News) में अंतिम रूप दिया गया है।
नई व्यवस्था के तहत स्टूडेंट्स काउंसिल में प्रत्येक वर्ष के कुल पदों में लगभग 50 प्रतिशत सीटें छात्राओं के लिए आरक्षित रहेंगी। इन सीटों पर योग्य महिला उम्मीदवार नहीं मिलने की स्थिति में ही पुरुष उम्मीदवारों को नियुक्त किया जा (Jamshedpur NIT News) सकेगा। संस्थान की इस पहल का उद्देश्य छात्राओं की काउंसिल में भागीदारी बढ़ाना और उन्हें नेतृत्व के अधिक अवसर उपलब्ध कराना है।
नई एसओपी के अनुसार स्टूडेंट्स काउंसिल में अध्यक्ष का पद यूजी चतुर्थ वर्ष के छात्र के लिए होगा। इसके अलावा उपाध्यक्ष, महासचिव, संयुक्त सचिव, क्लब सचिव, टेक्निकल सचिव, कल्चरल सचिव, स्पोर्ट्स सचिव और एलुमनाई सचिव समेत पीजी, पीएचडी तथा प्रथम वर्ष के प्रतिनिधियों को काउंसिल में शामिल किया जाएगा। महासचिव का पद केवल छात्राओं के लिए निर्धारित किया गया है।
सत्र 2026-27 के लिए स्टूडेंट्स काउंसिल के विभिन्न पदों पर नियुक्ति के लिए एनआईटी जमशेदपुर ने इच्छुक और योग्य विद्यार्थियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। छात्र 15 अगस्त 2026 की रात 11.59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें – स्वतंत्रता दिवस पर लौहनगरी में सुबह 6 से रात 11 बजे तक नहीं दौड़ेंगी बड़ी व्यवसायिक गाडियां, रहेगी नो एंट्री
वहीं, ऑफलाइन आवेदन डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर कार्यालय में 16 अगस्त 2026 को सुबह 11 बजे तक जमा किए जा सकेंगे। संस्थान ने योग्य विद्यार्थियों से निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की है।




