Home > Education > पोटका में छात्रावास में घुसा बाढ़ का पानी, 162 बच्चों की रात छत पर कटी – चला रेस्क्यू ऑपरेशन

पोटका में छात्रावास में घुसा बाढ़ का पानी, 162 बच्चों की रात छत पर कटी – चला रेस्क्यू ऑपरेशन

Jamshedpur : (Jamshedpur News ) शनिवार की रात पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका प्रखंड में हुई मूसलधार बारिश ने तबाही मचा दी। बारिश इतनी तेज थी कि गुड़रा नदी का जलस्तर अचानक खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया। नतीजा यह हुआ कि नदी किनारे बसे पांडरशुली गांव स्थित लव कुश इंग्लिश स्कूल के छात्रावास में पानी घुस गया। उस समय हॉस्टल में 162 बच्चे सो रहे थे। धीरे-धीरे जब पानी अंदर भरने लगा तो बच्चों ने छत पर चढ़कर किसी तरह अपनी जान बचाई और लगभग पांच घंटे तक खौफ के साए में रहे।

Jamshedpur News: रात भर चला बचाव व राहत कार्य

Jamshedpur News: बचाव कार्य चलाता प्रशासन

Jamshedpur News: बचाव कार्य चलाता प्रशासन

रात को ही पांडरशुली और आस-पास के गांवों के लोग बच्चों की चीख-पुकार सुनकर मदद को दौड़े और तुरंत प्रशासन को सूचना दी। सूचना मिलते ही बीडीओ अरुण कुमार मुंडा, सीओ निकीता बाला और कोवाली थाना प्रभारी धनंजय पासवान प्रशासनिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और रात भर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।ग्रामीणों और प्रशासन ने मिलकर रस्सियों के सहारे एक-एक बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला और ऊंचे स्थानों पर पहुंचाया। समय रहते राहत कार्य शुरू होने से एक बड़ा हादसा टल गया।

इसे भी पढ़ें – Jamshedpur Muharram: साकची में हुसैनी मिशन के इमामबाड़े में हुई मजलिस, इमाम हुसैन की कर्बला आमद की दास्तान हुई बयां 

गुड़रा नदी उफान पर

इधर, गुड़रा नदी के उफान में कई पुल-पुलियों के ऊपर से पानी बहने लगा है, जिससे पूरे क्षेत्र का संपर्क टूट गया है। नदीढीपा गांव में बारिश का पानी घरों में घुस गया, कई मवेशी बह गए और एक कार भी तेज बहाव में बह गई। प्राथमिक विद्यालय खड़बंध भी पानी में डूब गया, जहां स्कूल परिसर लबालब भर गया। लोग डरे हुए हैं और प्रशासन ने बताया कि राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है। जब तक जलस्तर सामान्य नहीं हो जाता, तब तक सभी प्रभावितों को सुरक्षित स्थानों पर रखा जाएगा।

You may also like
जमशेदपुर में 14 मार्च को राज्य स्तरीय विधिक सेवा-सह-सशक्तिकरण शिविर, तैयारियों को लेकर बैठक
Ghatshila By-Election : जमशेदपुर में 10 व 11 नवंबर को भारी वाहनों की आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध, मतदान सामग्रियों की सुरक्षित ढुलाई के लिए लगी नो एंट्री
Jamshedpur Flood : चांडिल डैम के रेडियल गेट से छोड़ा गया 3109 क्युसेक पानी, स्वर्णरेखा-खरकई में बढ़ा जलस्तर; DC ने डूब क्षेत्रों व राहत शिविरों का किया निरीक्षण
Jamshedpur News : उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी का राष्ट्रीय कन्नौजिया सोनार महापरिवार ने किया अभिनंदन, व्यापारिक सुरक्षा को लेकर उठाई ये मांग

Leave a Reply