Home > Jamshedpur > Jamshedpur News : उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी का राष्ट्रीय कन्नौजिया सोनार महापरिवार ने किया अभिनंदन, व्यापारिक सुरक्षा को लेकर उठाई ये मांग

Jamshedpur News : उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी का राष्ट्रीय कन्नौजिया सोनार महापरिवार ने किया अभिनंदन, व्यापारिक सुरक्षा को लेकर उठाई ये मांग

Jamshedpur (Jharkhand) : (Jamshedpur News) पूर्वी सिंहभूम जिले में नव नियुक्त उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी का राष्ट्रीय कन्नौजिया सोनार महापरिवार ने बुधवार को भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस मौके पर समाज के प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया और शहर से जुड़ी कई महत्वपूर्ण समस्याओं के समाधान के लिए ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य रूप से व्यापारिक सुरक्षा एवं सामाजिक समरसता से जुड़े छह प्रमुख मुद्दों को उपायुक्त के समक्ष रखा। ( Jamshedpur News)

इसे भी पढ़ें – Jamshedpur Water Tank Project : जमशेदपुर में 7.77 करोड़ की लागत स बनेंगी पानी की दो टंकियां, मोहरदा जलापूर्ति योजना का विस्तार कर रही सरकार+ VDO

Jamshedpur News: ज्ञापन में रखी गई प्रमुख मांगें इस प्रकार हैं

1. शहर के ज्वेलर्स को व्यापारिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सरल प्रक्रिया के तहत आर्म्स लाइसेंस प्रदान किया जाए।
2. पुलिस प्रशासन एवं सोनार समाज के मध्य पारदर्शी संबंध बनाने हेतु, केन्द्रीय शांति समिति एवं सद्भावना समिति में सोनार समाज को प्रतिनिधित्व दिया जाए।
3. बाजार के मुख्य द्वार की सड़क पर ठेले और फुटपाथ अतिक्रमण के कारण आवाजाही बाधित होती है, जिससे आपात स्थिति में बचाव दल का प्रवेश मुश्किल हो जाता है। इसे शीघ्र हटाया जाए।
4. बाजार क्षेत्र के मुख्य स्थानों पर हाईमास्ट लाइट और सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं ताकि सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हो।
5. भीड़-भाड़ के चलते पुलिस मोबाइल वैन का संचलन बाधित होता है, इसे सुचारु बनाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएं।
6. परसुडीह ग्रामीण क्षेत्र में साफ-सफाई की स्थिति अत्यंत खराब है। यहां बड़े डस्टबिन स्थापित किए जाएं और नियमित कचरा उठाव की व्यवस्था सुनिश्चित हो।

उपायुक्त का आश्वासन

उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने प्रतिनिधियों को भरोसा दिलाया कि जिला प्रशासन सोनार समाज की सुरक्षा और सुविधा के लिए पूर्व की अपेक्षा बेहतर और ठोस कदम उठाएगा। उन्होंने कहा कि समाज की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा।

उपस्थित प्रतिनिधियों में प्रमुख नाम रहे

राष्ट्रीय कन्नौजिया सोनार महापरिवार के राष्ट्रीय प्रमुख रंजीत कुमार बर्मन, अनमोल वर्मा, किशोर वर्मा, सुजीत वर्मा, शंकर लाल वर्मा, दिलीप वर्मा, जगदीप प्रसाद, उदय वर्मा, धर्म वर्मा, नीरज वर्मा, अनुरोध वर्मा, अशोक वर्मा, अमित सोनी, राज बर्मन, कृष्णा वर्मा समेत बड़ी संख्या में सोनार समाज के लोग उपस्थित रहे।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
महिंद्रा ने लॉन्च की नई वीरो सीएनजी, डीजल मॉडल भी अपग्रेड; कीमत और फीचर जानें

Leave a Reply